कार्यकर्ताओ के दम पर चुनाव जीतेंगे-दयाशंकर सिंह

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया

देवरिया भाजपा सलेमपुर द्वारा नगर पंचायत चुनाव के तहत सलेमपुर के चेरो मार्ग स्थित भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह मन्टू के कार्यालय पर परिवहन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव सलेमपुर में भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रही है।
कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी प्रत्याशी को जिताने में लग जाये।
भाजपा एक ऐसी पार्टी जो कार्यकर्ताओ का सम्मान करते हुए समय आने पर समायोजित भी करती है।
केंद्र और प्रदेश सरकार आज विकास की परिगाथा लिख रहे है।
विकास ही हमारा एजेंडा है। हमने सरकार आने पर आवास,फ्री में बिजली कनेक्शन, फ्री गैस एवम फ्री राशन मुहैया कराया है।
नगर पंचायत सलेमपुर से राजेश सिंह मन्टू को विजयी बनाइये। जिससे सलेमपुर नगर पंचायत का विकास छप सके।
जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने बताया कि आज चुनाव चिन्ह का आवंटन हो गया है।अब सामाजिक संरचना के आधार पर हमलोग लोगो के बीच जायेगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर वोट मांगा जाएगा।
जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओ के उत्साह से लग रहा है कि सलेमपुर नगर पंचायत में इस बार कमल जरूर खिलेगा।
उक्त अवसर पर चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र,समन्वयक बृजेश धर दूबे, संयोजक रविशंकर मिश्र के अलावा जितेंद्र प्रताप राव, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अभिषेक जायसवाल,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,शिवकुमार राजभर,सम्पूर्णानंद गुप्ता,अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय आदि ने भी अपनी बात रखी।

error: Content is protected !!