सर्वांगीण विकास के लिए कर्नाटक में भाजपा की डबल इंजन सरकार की वापसी जरूरी : कैलाश चौधरी

कर्नाटक राज्य के एकदिवसीय चुनावी दौरे पर रहे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रवासी राजस्थानी बंधुओं से मुलाकात करके भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में की मत एवं समर्थन की अपील, हुबली एवं कुन्दगोल में जनसभाओं एवं रैलियों के माध्यम से बनाया भाजपा का माहौल

सतीश गोयल

हुबली/कुन्दगोल (कर्नाटक)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मंगलवार को कर्नाटक राज्य के एकदिवसीय चुनावी दौरे पर रहे। यहां केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रवासी राजस्थानी बंधुओं से मुलाकात करके भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मत एवं समर्थन की अपील की। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने हुबली और कुन्दगोल में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया तथा वाहन रैली एवं डोर टू डोर जनसंपर्क के माध्यम से कर्नाटक में एक बार फिर से भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का आग्रह किया। जनसंपर्क के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का जगह-जगह पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रवासी राजस्थानी बंधुओं की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जनसभाओं एवं जनसंपर्क रैलियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 कर्नाटक प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव कर्नाटक वासियों के सर्वांगीण विकास के लिए निर्णायक साबित होंगे। अभी कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई जी की सरकार विकास के शानदार कार्य करवा रही है। शुरुआती 6 सालों के कांग्रेस के कुशासन को समाप्त करके आमजन के आशीर्वाद से सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पिछले 4 साल से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में कर्नाटक की मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सरकार विकास और सुशासन की पर्याय बन चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर लगाए कुशासन के आरोप : कुन्दगोल में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी एवं कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार के सुशासन की सराहना करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार पर कुशासन के आरोप लगाए।


कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि कर्नाटक में विकास और सुशासन की इस परंपरा को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए इस विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः प्रदेश में विकास की डबल इंजन सरकार का आना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए मैं कर्नाटक की देवतुल्य जनता से आग्रह करता हूं कि कर्नाटक के सुरक्षित भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार को सत्ता में लाने का काम करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने को लेकर कृत संकल्पित है। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो भारत के विकास और सुरक्षा में मदद कर सकती है और देश के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित कर सकती है।

error: Content is protected !!