आज का पंचांग और राशिफल देखे यू पी फाइट टाइम्स के साथ

आचार्य दिलीप कुमार पाण्डेय

28-अप्रैल-2023
वार:-शुक्रवार
तिथी:-08अष्टमी16:01
पक्ष:-शुक्लपक्ष
माह:-वैशाख
विक्रम सम्वंत:-2080
शक सम्वंत:-1945
नक्षत्र:-पुष्य09:53
योग :-शूल09:39
करण:-बव16:01
चन्द्रमा:-कर्क
सूर्योदय:-05:59
सूर्यास्त:-18:59
दिशाशूल:-पश्चिम
निवारण उपाय:-जौं का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म-ऋतु
गुलीक काल:-07:34से 09:11
राहूकाल:-10:48से12:25
अभीजित:-11:59से12:50

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-इस समय आपके कुछ शत्रु आपके किसी खास मित्र को आप के खिलाफ भड़का सकते हैं, जिसकी वजह से आपके संबंधों पर विपरीत असर पड़ सकता है। ऐसे में मामले को दूरदर्शी सोच के साथ ठंडा होकर सुलझाएं। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें। अपने विचारों को स्पष्ट रखें। धन सम्बन्धी समस्या आज दूर हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। आज आप आलस्य से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-अकारण ही मन में उदासी जैसी स्थिति महसूस हो सकती हैं। नजदीकी मित्रों अथवा रिश्तेदारों के साथ किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है इसलिए संबंधों को खराब ना होने दें। छोटे-छोटे रुके हुए कार्य आप शीघ्र पूरा करेंगे। आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। मन में भावुकता रहेगी। आप अपने स्पष्ट विचारों से अपने सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं। 

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :- पुराने मित्रों से फोन पर कांटेक्ट हो सकता है, जिसकी वजह से पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार के किसी सदस्य सेहत को लेकर संवेदनशीलता की भावना मन में रहने के कारण तनाव और चिंता होगी। भूमि संबंधी लाभ मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। बिना मतलब किसी से भी ना उलझे तथा अपनी वाणी और क्रोध पर भी नियंत्रण रखने का भरपूर प्रयास करें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो):-आप अपनी जीवनशैली को एक नए ढंग से व्यवस्थित करने की दिशा में कार्य करेंगे। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। बेहतरीन विचार प्रेरित करेंगे। अंतर्मन की शांति महसूस करेंगे। सकारात्मकता व स्वीकार्यता से परिपूर्ण नजरिया जीवन में प्रेम व मैत्री लाएगा। अविवाहित लोगों की विवाह संबंधी चर्चा चल सकती है।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज कुछ महत्वपूर्ण घटित हो सकता है। व्यवसाय तथा कारोबार में परिस्थितियां काफी हद तक आप के पक्ष में हो जाएंगी। युवाओं को जॉब की प्लेसमेंट संबंधी कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। परंतु अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को सीक्रेट ही रखें तो ज्यादा उचित रहेगा। शादी के इच्छुक लोगों के लिए विवाहवार्ता आज आगे बढ़ सकती है। यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो):-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपमें आत्मविश्वास की कमी नहीं रहेगी और दोपहर के समय आपके पास धन का आगमन होगा, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी खुश रहेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार का माहौल भी सकारात्मक रहेगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग और प्यार मिलेगा।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-दूरदर्शी सोच के साथ लक्ष्य बनाकर अपने कार्यक्षेत्र की ओर बढ़े। कुछ बातों को लेकर मन उचाट रहेगा। सही योजनाएं बनाकर, धन की स्थिति को बेहतर कर सकते हैं। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। आपके प्रियजन का संदेश दिन को महत्वपूर्ण और खुशनुमा बनाएगा। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको जीवन की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। आज आपको नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको सकारात्मक लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। कुछ घरेलू बातों को लेकर आप संवेदनशील रहेंगे। आपको खुद को व्यस्त रखने का प्रयास करना चाहिए। छोटी यात्राएं लाभ देंगी।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे) :-किसी के साथ भी कटु शब्दों का प्रयोग बिलकुल न करें, क्योंकि इससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। शेयर मार्केट अथवा धन के लेन-देन से बचें। भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेद ना हो इसका ख्याल रखें।

मकर (भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-कार्यक्षेत्र में बहुत सारे बदलावों के बावजूद आप प्रभावशाली भूमिका में रहेंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के कारण आप आलोचना का शिकार हो सकते हैं। आज का दिन किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त हैं। आज का दिन संतान को लेकर आपका चिंता में बीतेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे लेकिन अभी बात नहीं बनेगी।

कुम्भ (गु,गे,गो,सा,सि,सु,से, सो,दा):-आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असुविधा रह सकती है। ज्यादा सोच विचार आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। आज आप किसी भी कीमत पर अपने रुके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। काम का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में सहायक होगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बातें अलगाव उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए व्यवहार करते समय स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि):-अनुभव के आधार पर व्यावसायिक निर्णय लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों का भरोसा व सम्मान हासिल करेंगे। स्वतंत्र रूप से कार्य करने पर आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आता है। उत्पादकता व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए के लिए व्यवस्था में बदलाव लाएंगे। एक अहम निर्णय आपके भविष्य व रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। सब चीजों से अकेले निपटने के बजाय साथी से परामर्श लें। स्वयं के प्रति ईमानदार व खुशमिजाज रहें।

आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

error: Content is protected !!