आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

राम जी साहू रिपोर्टर

हंडिया प्रयागराज – हंडिया धनुपुर क्षेत्र में स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपीथा शाहीपुर प्रयागराज मे यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में अच्छे अंक प्राप्त किए छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय में सबसे मेधावी छात्र शशांक तिवारी ने 94.84% अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया। साथ में मयंक मौर्या 92.67% , दीपांशी पांडेय 90.83% , सिया मौर्या 89.60% , प्रतिमा मौर्या 88.60% , शिवानी पांडेय 87.60% , अनामिका यादव 86.17% , राज मौर्य 86.50% , श्वेता यादव 86.40% , प्रियांशु शर्मा 82.67% , श्वेता मौर्या 86.20% , सोनम पांडेय 82.17% , अंजली शर्मा 82.83% , रिया मौर्य 82.80% , नंदिनी दुबे 81.80% , पलक मौर्या 81.60% , सुजाता मौर्य 81.20% , अविनाश चौधरी 80.50% , तथा प्रिया कनौजिया ने 80.33% अंक प्राप्त किया और विद्यालय का परीक्षा फल 100 प्रतिशत रहा।

वही पर विद्यालय प्रबंधक गिरजा शंकर मौर्य ने सभी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर उनको बधाई दिया और उन्होंने कहा की आज के बच्चे कल के देश के भविष्य हैं।

वहीं पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने केक काटकर सभी बच्चों को खिलाएं और माला पहना कर उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दिए और और उन्होंने कहा कि शिक्षा हर ताले की चाबी होती है आप जहां चाहे इसे प्रयोग कर सकते हैं। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

error: Content is protected !!