जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली की जूनियर वर्ग की बालिकाओं ने किया हस्तकला प्रदर्शन

संवाददाता। प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

गोसाईं गंज, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विधान सभा मोहनलाल गंज क्षेत्र के ब्लॉक गोसाईं गंज क्षेत्र के अंतर गत जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली में स्वयंसेवी संस्था ब्रेक थ्रू के कार्यक्रम तारों की टोली के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा जूनियर वर्ग की छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया।
स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू द्वारा विद्यालय की छात्र छात्राओं के मध्य तारों की टोली के नाम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में किशोर किशोरियों से संबंधित समस्याओं की पहचान और उसके निराकरण संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए जाते हैं। विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को बताया जाता है कि यदि कोई विद्यालय घर य रास्ते में किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पन्न करता है तो उन्हें उसका सामना किस प्रकार से करना है और समस्या का समाधान पुलिस के नंबर 112 या 1090 की सहायता से किया जा सकता है। इससे संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए गोसाईगंज थाने से 5 सदस्यीय महिला पुलिस दल विद्यालय आया था जिसने विस्तार से बच्चों को इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों ने “बेटी हूं मैं बेटी मैं तारा बनूंगी” गीत पर नृत्य किया तथा बेटियों की पढ़ाई पर जोर देने के लिए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। स्वयंसेवी संस्था की ओर से हिना एवं पूनम ने ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियां प्रदान कीं। पहेली और टंग ट्विस्टर के माध्यम से बच्चों ने खूब आनंद प्राप्त किया तथा ताली बजाकर प्रस्तुत करने वालों का उत्साहवर्धन किया।
तारों की टोली के कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी 150 बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा तथा ब्रेक थ्रू की हिना बानो और शिक्षक शंभू दत्त ने किया।
विद्यालय में गृह विज्ञान की शिक्षिका लक्ष्मी सिंह ने जूनियर वर्ग की छात्राओं से हस्तनिर्मित कलाकृतियों का निर्माण कराया जिसका प्रदर्शन प्रधानाचार्य के समक्ष कक्षा 7 की छात्राओं नैंसी एवं अन्य ने किया जिसकी खूब सराहना की गई तथा आगे विद्यालय की हस्तकला प्रदर्शनी हेतु चयनित किया गया।
विद्यालय में प्रतिदिन प्रार्थना सभा के समय अंग्रेजी शिक्षक अमित कुमार के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रस्तुत किया जाता है तथा उनके द्वारा सूचना पट पर बच्चों से उसे लिखवाया जाता है। इस के लेखन में कक्षा 10 की छात्राएं खुशी, कंचन, भूमिका और 12 की छात्राएं सियारानी,सुचिता,पूजा अग्रणी भूमिका में रहती हैं। इसका निरीक्षण और बच्चों का उत्साहवर्धन विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया तथा उन्हें मास के अंत में पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!