सूझ बूझ से एसओ ने भरवारी नगर पालिका चुनाव को कराया सम्पन्न

आर पी यादव ब्युरो चीफ कौशाम्बी

कौशाम्बी/ भरवारी क्षेत्र में लगभग 23 गांव को जोड़कर नगर पंचायत से बना है नगर पालिका भरवारी। नगर पालिका चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसओ कोखराज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन बिना किसी विवाद के सूझ बूझ का परिचय देते हुए थानाध्यक्ष ने नगर पालिका चुनाव को संपन्न करा दिया।

इससे क्षेत्र के लोगों ने कोखराज थाना अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य की प्रशंसा करते नहीं थकते।

error: Content is protected !!