जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत सम्मान

नौजवानों का चरित्र बिगड़ रहा, तुरंत ध्यान देने की जरूरत

उज्जैन निजामवासी बाबा जयगुरुदेव जी के 11वें वार्षिक मार्गदर्शक भंडारा कार्यक्रम के दूसरे दिन 16 मई 2023 प्रातः कालीन बेला में वक़्त के सन्त सतगुरु बाबा उमाकांत जी महाराज ने दिए सतसंग में बताया कि गुरु महाराज की दया आपको खींचकर सत्संग कार्यक्रम में ले आई। इस समय में लोगों का सतसंग में आना बहुत मुश्किल हो रहा है। जगत जाल, इंद्रियों का जाल, महाकाल का जाल आदि में लोग फंसे हुए हैं। इस अनमोल मनुष्य शरीर के रहते-रहते अपनी जीवात्मा के कल्याण के लिए किसी पूरे भेदी जानकार गुरु को खोजने की जरूरत है जो जीते जी देवी देशों के दर्शन करा दे, मुक्ति मोक्ष दिला दे।

लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह

इसके अलावा लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन भी बाबा जयगुरुदेव शब्द योग विकास संस्था, लखनऊ के सौजन्य से परम पूज्य महाराज जी के सानिध्य में किया गया जिसमें भारत के कई प्रांतों से आए लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत सम्मान मोमेंटो मैडल आदि देकर किया गया। लोकतंत्र रक्षा व आजादी की दूसरी लड़ाई के नायकों की याद को बनाये रखने हेतु सभी ने अपने निजी विचार रखे और परम पूज्य बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के लोकतंत्र की रक्षा हेतु आपातकाल के दौरान 21 महीने के जेल में बिताए गए समय को भी याद किया।

नौजवानों का चरित्र बिगड़ रहा

लोकतंत्र सेनानी पूज्य बाबा उमाकान्त जी महाराज ने बताया कि आज भी आपातकाल से मिलती जुलती स्थिति है जिसमें घर-घर बीमारियां, तकलीफ, टेंशन, परेशानियां फैली है। देशद्रोहिता का काम करने वाले ज्यादातर नशेड़ी ही होते हैं चाहे धन, बल, पद, प्रतिष्ठा के हो या शराब या मादक पदार्थों के हो। शराब बंदी के लिए बड़ा अभियान चलता है फिर भी देश में शराब बंद नहीं हो पाती है। बाबा जयगुरुदेव जी ने समझा बुझा कर लाखों लोगों की शराब छुड़वा दी, बंदूक की जगह माला पकड़ लिया, अपराधिक प्रवर्ति की जगह धार्मिक बन गए। तो इसी प्रकार वैचारिक क्रांति देश में लाने की जरूरत है। देश के नौजवानों का खान पान चरित्र बिगड़ रहा है। जरूरत है की इसे सुधाकर नौजवानों को आगे किया जाए। लोगों को रोजी रोटी मिलने लग जाए, अधिकारियों का सम्मान और बुजुर्गों की कद्र हो, देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने में मददगार हो जाएं। भारत आध्यात्मिक देश रहा है, रहेगा। अध्यात्म की बेल पूरे विश्व में भारत से ही फैलेगी। उससे ही सब का पेट भरेगा, सब ईश्वर वादी खुदापरस्त होंगे। हम और आप आगे बढ़ेंगे तो श्रेय ले लेंगे नहीं तो कोई और ले लेगा। लोकतंत्र के नाम पर सब एक हो जाएं, एक विचारधारा रखें और योजना बना कर देशहित का काम शुरु किया जाए। अच्छे काम में, भूखे को भोजन, प्यासे को पानी देने में हमारा पूरा सहयोग रहेगा। देश को वापस सोने की चिड़िया बनाने की जरूरत है। अच्छे काम में देश की उन्नति भौतिक और आध्यात्मिक तरक्की के लिए हमारा, हमारी संस्था का और हमारे प्रेमियों का पूरा सहयोग रहेगा। प्रार्थना है कि सब लोग अपने-अपने तौर तरीके से ही सही लेकिन उस प्रभु का ध्यान भजन इबादत पूजा पाठ रोज करो। प्रभु को किसी भी तरह से याद करोगे तो वह सद्बुद्धि देगा। जयगुरुदेव नाम प्रभु का जगाया हुआ पूरी ताकत वाला नाम है, संकट में मददगार है। जयगुरुदेव नाम ध्वनि रोज बोल कर तकलीफ बीमारी संकट में राहत ले लो। बोलो जयगुरुदेव।

error: Content is protected !!