उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने 282 वादों का किया निस्तारण

ब्युरो रिपोर्ट मदनपाल सिंह

शाहजहांपुर । उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार कल दिनांक 21.05.2023 (रविवार) राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसमें आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, प्री-लिटिगेषन बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, राजस्व वाद, भारतीय उत्तराधिकार, वि एवंज जल आदि से सम्बन्धित वादों का निस्तारण अधिक से अधिक संख्या में सुलह समझौते के आधार पर किया जाना है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ साथ आरबीट्रेशन लोक अदालत का भी आयोजन किया जायेगा।
उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 18.05.2023 से दिनांक 20.05.2023 petty offences लघु शमनीय आपराधिक विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय शाहजहॉपुर में किया गया। दिनांक 18.05.2023 को 35 वादों का निस्तारण 19.05.2023 को 98 वादों व दिनांक 20.05.2023 को 149 वादों इस प्रकार कुल 282 वादों का निस्तारण किया गया।

error: Content is protected !!