जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्र से अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ समेत 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया

बदायूं से, ब्यूरो चीफ नरेश पाल की रिपोर्ट

             वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशन मे अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ क्रय/विक्रय/तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 21.05.2023 को *थाना उसावां पुलिस* द्वारा 01 नफर अभियुक्त कैशव राम पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम दलेलनगर थाना उसहैत जनपद बदायूँ के कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम डोडा छिल्का नायाजय बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध मे मु0अ0सं0 108/23 धारा  8/15 N.D.P.S ACT पंजीकृत किया गया। 

थाना उघैती पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन अभियान के दौरान 01 अभियुक्त दिनेश पुत्र देवेंद्र उर्फ कलेक्टर निवासी ग्राम करिया मई थाना उघैती जनपद बदायूं के कब्जे से 01 नाजायज तमंचा 12 बोर मय 1 अदद जिंदा कारतूस बरामद होने पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 85/23 धारा 3/25 (1B) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त कमल पुत्र अशोक सक्सैना निवासी ग्राम निजामपुर थाना वजीरंगज जिला बदायूँ को एक अदद नाजायज तंमचा .315 बोर मय एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 241/2023 धारा 3/25 (1बी) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

error: Content is protected !!