..25 मई को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भाजपा जनाक्रोश महाघेराव में सम्मिलित होंगे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी

25 मई को प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सुबह 10:00 बजे जनाक्रोश महाघेराव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने किया संबोधित

सतीश गोयल

बाड़मेर

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, जंगलराज एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों पर जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम आयोजित करवा रही है। इसी के मद्देनजर 25 मई को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले भाजपा जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी सम्मिलित होंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता ललित बोथरा ने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 25 मई को सुबह 10:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने एवं महावीर पार्क के पीछे भाजपा जनाक्रोश महा घेराव आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा संगठन प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम को भाजपा कार्यालय में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद कैलाश चौधरी ने भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि पिछले साढे 4 साल में प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, कमजोर कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के कारण राजस्थान की जनता परेशान हो गई है। 2018 के चुनाव से पहले कॉन्ग्रेस झूठी घोषणा और झूठे वादों के माध्यम से प्रदेश की जनता को बरगला कर सत्ता में आई थी। उनमें से एक भी प्रमुख वादा गहलोत सरकार ने पूरा नहीं किया है।

इसीलिए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जागरूक जनता वोट की चोट के माध्यम से कांग्रेस को करारा सबक सिखाएगी तथा भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कमर कस कर तैयार हो चुकी है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन संकल्प को आम जन तक पहुंचाना होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने इस महा घेराव मे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं सहित आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की इस कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश द्वारा पारित राजनीतिक प्रस्ताव को जिला महामंत्री देवीलाल कुमावत ने पढ़कर सुनाया जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया मंच संचालन जिला महामंत्री रणवीर सिंह भादू ने किया एक कार्यसमिति की बैठक में सभी विधानसभा वार अलग-अलग बैठकें भी हुई सभी मंडल अध्यक्षों से अधिक से अधिक संख्या में जन सहभागिता निभाने हेतु कहा गया सभी जिला पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में आमजन को जनाक्रोश महा घेराव में सम्मिलित कराने की अपील की गई


बाड़मेर जिले के 24 मंडलों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गई सभी बैठके मंडलों में आयोजित हुई

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में यह रहे उपस्थित : भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, पूर्व विधायक तरुण राय कागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल, डॉ प्रियंका चौधरी, जिला महामंत्री एडवोकेट देवीलाल कुमावत, उपाध्यक्ष बालाराम मूंढ़, सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण, जिले के मंडल अध्यक्ष सहित अपेक्षित वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!