भ्रष्टाचार एवं कुशासन से परेशान प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी : सीपी जोशी

जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर स्थानीय भाजपा की ओर से आयोजित जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं सहित भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को बताया फेल, आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा

सतीश गोयल

बाड़मेर

कमजोर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसान कर्जमाफी और फसल खराबे का मुआवजा, बेरोजगारी सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित भाजपा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा सहित भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संदेश को घर-घर पहुंचकर आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रणवीर सिंह भादू तथा देवीलाल कुमावत ने किया तथा धन्यवाद जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूंढ़ ने दिया। इसके बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों, माफियाओं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है। माफियाओं और अपराधियों पर नकेल कसने का काम मुख्यमंत्री या गृहमंत्री का होता है लेकिन दुर्भाग्य से यह दोनों पद पर एक ही आदमी बैठा हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देनी चाहिए, लेकिन उनके लिए उनकी कुर्सी बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि युवाओं और किसानों सहित प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस के कुशासन एवं जंगलराज से परेशान हो चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से प्रदेश की जनता वोट की चोट के माध्यम से कांग्रेस को करारा सबक सिखाते हुए पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाएगी।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 9 साल से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राष्ट्रहित एवं जनहित में शानदार कार्य कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार एवं आपसी लड़ाई में व्यस्त हैं। कांग्रेसी नेता माफियाओं को राजनीतिक सरंक्षण देने एवं अपनी जेबे भरने में लगे हुए है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को आमजन को राहत देने के लिए कमर कसकर मैदान में उतरना होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने पार्टी की आगामी रणनीति एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए हुए विभिन्न कार्यक्रमों का ब्यौरा पेश किया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित : भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी एवं केके विश्नोई, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, महंत प्रताप पुरी, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत, तरुण राय कागा, शैतान सिंह, हरिसिंह सोढा, भाजपा बाड़मेर जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, जिला प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित, बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु, पूर्व जिलाध्यक्ष आदुराम मेघवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल एवं स्वरूप सिंह चाडी, गणपत बांठिया, भाजपा जिला प्रवक्ता ललित बोथरा, वरिष्ठ नेता रतन लाल बोहरा, एडवोकेट रूप सिंह राठौड़, डॉ प्रियंका चौधरी, रणवीर सिंह भादू, देवीलाल कुमावत, पृथ्वी चंडक, मुस्कान मेघवाल, रमेश शर्मा, धन सिंह मौसेरी, बालाराम मूंढ़, रूपाराम सारण, दीपक कड़वासरा, नरपतराज मूंढ़, विजेंद्र गोदारा, पदमसिंह कछवाहा, खेताराम जाखड़, सुरेश मोदी, आनंद पुरोहित, लक्ष्मण बडेरा, अनंतराम विश्नोई, मूल सिंह राजपुरोहित, चंपत सिंह भंवरिया, अनीता चौहान, राधा रामावत, मांगीलाल जाट, धनराज सोनी, जय श्री खत्री, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों तथा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!