जिले व राज्य में बढ़ रहे अपराध हत्या अपहरण बलात्कार की घटनाएं घोर निंदनीय चिंतनीय

बढ़ते अपराध अराजकता के खिलाफ 1 जून को देश बचाओ अभियान के बैनर तले डीएम के समक्ष होगा धरना प्रदर्शन सभा – किरण देव यादव

अपराधी के समक्ष कमजोर बौना लाचार साबित हो रहे हैं शासन-प्रशासन

खगड़िया। तर तराहट, ठांय ठांय की आवाज,
गोलियों की धुआं, आह की आवाज,
भागम भाग, चित्कार की आवाज,,,
जिले में चहुंओर सुनकर शांतिप्रिय न्यायपसंद आमजनों के कान बहरे हो रहे हैं। एवं शासन प्रशासन मुख दर्शक चुप्पी साधे हुए हैं, आज अपराधियों के समक्ष शासन प्रशासन कमजोर लाचार एवं बौने साबित हो रहे हैं। महज एक 2 घंटे में पसराहा एवं भदास में दो हत्याएं की घटना से आम जनों के बीच आक्रोश व्याप्त है।
उक्त बातें सामाजिक चिंतक समाजसेवी देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने विभिन्न सवालों की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि आखिर खगरिया जिला में हो क्या हो रहा है, क्या हो गया है खगड़िया जिला को,,,
हत्या की सिलसिला निरंतर जारी क्यों है, इस पर विराम क्यों नहीं लगाई जा रही है, क्यों नहीं थम रहा है,, निरंतर हत्याओं की घटना पर क्यों नहीं लग रहा है रोक, अपराधियों पर क्यों नहीं लग रही है अंकुश ? आखिर कौन है इनके असली जिम्मेवार ?
अपराधियों का तांडव क्यों और कैसे, क्यों बेखौफ होते जा रहे हैं निरंतर अपराधी, अपराधियों को पुलिस और कानून का भय क्यों नहीं, क्या पुलिस और कानून पर से विश्वास उठ रहा है ?
जिले में आज किसकी कब हत्या हो जाए, कहना मुश्किल हो गया है ऐसा क्यों, श्री यादव ने कहा कि सबसे बड़ी दफा हत्या की होती है, बावजूद हत्या दर हत्या हो रही है, आखिर जिले में शांति व्यवस्था क्यों नहीं कायम हो पा रही है, इतनी अराजकता व शांतिभंग क्यों, इसके पीछे क्या राज है, क्या कारण है, क्या अपराधियों का हाथ, कानून एवं पुलिस की हाथ से लंबी होती जा रही है,
समीक्षा एवं चिंतन करने की जरूरत है, सरकार प्रशासन को गंभीरता से सोचने समझने एवं ठोस रणनीति बनाकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। ह्रास होते मानवीय मूल्यों को बचाने की जरूरत है। मानवतावादी सिद्धांत को धरातल पर लागू करना होगा। निरंतर घट रही घटनाओं पर पड़ताल करना होगा। चिंतन मनन करना होगा कि आज हत्याओं की ग्राफ निरंतर क्यों बढ़ रहा है।
आज बेरोजगारी के कारण पापी पेट के सवाल को लेकर चंद रुपयों के खातिर स्मैक्स शराब गांजा के पगडंडी से गुजर कर सुपारी किलर बनने के रास्ते पर देश की 55% आबादी का कुछ हिस्सा युवा वर्ग भटकाव में है। छोटी सी छोटी घटनाओं विवाद पर अपराध की चरम सीमा हत्या तक पहुंच जाती है।
स्वतंत्र पत्रकार किरण देव यादव ने कहा कि गर यूं कहा जाय कि सरकार की आर्थिक नीति बेरोजगारी गरीबी विषमता निजीकरण महंगाई भ्रष्टाचार आदि अपराध की घटनाएं का जिम्मेवार व मुख्य कारण है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी, और इसके लिए सरकार दोषी है।
गर युवाओं बेरोजगारों के हर हाथ में काम रोजगार होगा, तो भटकते दिग्भ्रमित युवा के हाथों में हथियार नहीं होगा। खाली हाथ दिमाग शैतान का।
जब सरकार ही भ्रष्टाचार अपराध में संलिप्त रहेगा तो आम जनता का क्या हश्र होगा, जब बाप ही छत पर चढ़ मूतेगा तो बेटे का क्या हाल होगा। जैसी करनी वैसी भरनी।
आखिर हत्या अपहरण लूट डकैती छिनतई बलात्कार छेड़खानी भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई निजीकरण, देश की संपदा औने पौने भाव में बेचने, खरीद-फरोख्त आदि अपराधिक गतिविधियां सरकार संसद बाबाओं से ही तो अपराधिक जगत के लोग सीख रहे हैं। अपराधी भी देख रहा है कि अपराधियों को क्लीन चिट मिल रहा है, दिमाग से कानून पुलिस का डर भय समाप्त हो जाता है, सोचता है पैसा ही सब कुछ है, पैसे से किसी को खरीदा जा सकता है, परिणाम सजा ढाक के तीन पात साबित होगी ही। और अंततः परिणाम चहुंओर दृष्टिगोचर हो रहा है। आज फिल्मी अंदाज में सरकार प्रशासन जनप्रतिनिधि , अपराधी का पोषक बना हुआ है। राजनेताओं का अपराधियों के माथे पर बरदहश्त प्राप्त है। सैंया है कोतवाल तो अब डर काहे का।
श्री यादव ने कहा कि देश में व्याप्त फासीवाद पूंजीवाद मनुवाद बाजारवाद समाज में व्याप्त है। इसलिए समस्याओं का समाधान एक चुनौती बनी हुई है, आज किसी उद्धारक की तलाश समाज के समक्ष चुनौतीपूर्ण है। बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे ? विभिन्न सवाल यक्ष प्रश्न बन सबके समक्ष खड़ा है।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि ” सवाल दर सवाल पूछ रहे हैं हम भारत के लोग।”
“जवाब दे सत्ता शासन के गलियारे में बैठे लोग।”
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि जिले एवं राज्य में बढ़ रहे अपराध हत्या अपहरण लूट चोरी डकैती छिनतई बलात्कार छेड़खानी आदि मुद्दे के खिलाफ 1 जून 2023 को डीएम के समक्ष धरना प्रदर्शन सभा आंदोलन किया जाएगा।

error: Content is protected !!