मोदी सरकार के 9 साल पर बोले कैलाश चौधरी : आमजन की उम्मीदों के मुताबिक तेज गति से करवाए विकास कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जसदेर धाम में स्थानीय भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर के संयुक्त मोर्चा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी

सतीश गोयल

बाड़मेर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं। इसके उपलक्ष्य में जसदेर धाम में स्थानीय भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर का संयुक्त मोर्चा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों का बखान किया। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि इन नौ वर्षों में मोदी सरकार ने गरीब, असहाय, मध्यम वर्ग से लेकर महिलाओं, युवतियों और दिव्यांगों के साथ सभी वर्ग के लोगों के लिए सबका साथ व सबका विकास के नारे को चरितार्थ करने का सराहनीय कार्य किया है। कैलाश चौधरी ने कहा कि नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश से लेकर विदेश तक हर मोर्चे पर सफल रहते हुए विकास के नए आयाम गठित किए। पिछली सरकारों की अपेक्षा दोगुनी गति से विकास कार्य कराते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे और कार्यों की गुणवत्ता भी बरकरार रखी।

किसान सम्मान निधि सहित किसान कल्याण के लिए संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार की कृषि हितेषी योजनाओं के माध्यम से किसानों को खेती उन्नति का माध्यम बन रही है। इसके अलावा रेलवे, मेट्रो, स्वास्थ, एयरपोर्ट स्ट्रक्चर, आईआईएम, आईआईटी, मेडिकल कॉलेज, हाईवे और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अहम काम हुआ है। जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि आवास, शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा के साथ-साथ गरीबों की समृद्धि के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। कोरोना काल में सरकार ने 220 करोड़ वैक्सीन लगाकर लोगों को सुरक्षित किया। सरकार ने देश को सुरक्षित करने के साथ ही पड़ोसी धर्म भी निभाया और पड़ोसी देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने 12 करोड़ घरों तक हर घर नल योजना से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। देश के 80 करोड़ लोगों को लगातार राशन उपलब्ध कराना आजादी के बाद सबसे बड़ा अभियान है।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल एवं स्वरूपसिंह चाडी, रतनलाल बोहरा, डॉ प्रियंका चौधरी, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, जिला महामंत्री रणवीर भादू एवं एडवोकेट देवीलाल कुमावत, कार्यक्रम संयोजक महावीर सिंह चूली, मांगीलाल जाट, दीपक कड़वासरा, जिला परिषद सदस्य नरपतराज मूंढ़, खेताराम जाखड़, ईश्वर नवल, स्वरूप सिंह लंगेरा, अनीता चौहान, रमेश शर्मा, धनराज सोनी, प्रकाश सर्राफ, भोपा राम सारण, सुरेश मोदी आनंद पुरोहित, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ राधा रामावत, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरमाराम मेघवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महंत राजू दास भील सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!