विश्व साईकिल दिवस पर हुआ रैली का आयोजन

साईकिल चलाकर दिया पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश

बदायूं से ब्यूरो चीफ नरेश पाल की रिपोर्ट

बदायूँ : 03 जून। विश्व साईकिल दिवस पर जिला गंगा समिति बदायूं के तत्वाधान में मिशन लाईफ नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत साईकिल रैली का आयोजन महात्मा गांधी इन्टर कॉलेज उझानी के खेल प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर में साईकिल चलाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और स्थानीय लोगो को संबोधित करते हुऐ जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रहने के लिए साईकिल चलाना चाहिए। साईकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और पर्यावरण प्रदूषित होने से भी बचता है।

क्षेत्रीय वनाधिकारी आर0 एस0 बिष्ट ने कहा कि प्रकृति का सरंक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वरिष्ठ समाज सेवी राजन मेंहदीरत्ता ने उझानी नगर के समस्त नागरिकों से साईकिल का दैनिक जीवन में ज्यादा ज्यादा उपयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा पी टी आई रामदास यादव, नरेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, शिवम प्रताप सिंह, मोहन सिंह अधिकारी, अमित कुमार सिंह नेहा बी, ऋषभ चौहान सहित स्थानीय संभ्रांत नागरिक व वन विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!