जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने पौधारोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण के प्रति किया जागरूक

ब्युरो चीफ आर पी यादव

कौशाम्बी:– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए आवाह्न किया।

पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं।

       इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी  आर0एस0 यादव एवं जिला पंचायत राज अधिकारी बालगोविन्द श्रीवास्तव ने भी पौधारोपण किया।
error: Content is protected !!