अंदरूनी छिड़काव से सुरक्षित होगी जिले की दो लाख आबादी  

8 ब्लाक के 46 गांवों के 33000 घरों में है छिड़काव का लक्ष्य 

धनंजय पांडेय यूपी फाइट टाइम्स

कुशीनगर जून 2023 कालाजार नियंत्रित करने के उद्देश्य से पहले चरण का छिड़काव अंतिम दौर में है। जल्द ही छिड़काव का काम पूरा करा लिया जाएगा। इस अंदरूनी विशिष्ट छिड़काव से जनपद की दो लाख आबादी को  सुरक्षित करने का प्रयास है। यह गतिविधि कालाजार प्रभावित आठ ब्लाकों के कुल 46 गांवों में जारी है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सुरेश पटारिया ने दी। 
        डॉ पटारिया ने बताया कि जिले में कालाजार प्रभावित आठ ब्लाॅक हैं। इसमें  सेवरही , विशुनपुरा, रामकोला, नेबुआ नौरंगिया, कुबेरस्थान, कसया, दुदही, तथा तमकूही शामिल हैं। इन आठ ब्लाकों के 46 गांवों में 33000 घरों में छिड़काव कराने का लक्ष्य है। इसके लिए कुल 11 टीम लगाई गई है। हर टीम में छह श्रमिक हैं। उन्होंने बताया कि कालाजार उन्मूलन के लिए प्रभावित गांवों में छिड़काव साल भर में दो बार कराया जाता है। पहले चरण का छिड़काव अब जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। 
       उन्होंने बताया कि कालाजार बीमारी दो प्रकार की होती है एक वीएल (कालाजार) ( विससेरल लिसमोनियासिस) तथा पीकेडीएल ( चमड़ी कालाजार) पोस्ट कालाजार डरमल लिसमोनियासिस) कहते हैं।
      उन्होंने बताया कि छिड़काव से पहले श्रमिकों व आशा को प्रशिक्षित किया गया है। घर व गोशालों में छह फीट की ऊंचाई तक छिड़काव कराया जाता है। इस कार्य में आशा कार्यकर्ता का भी सहयोग रहता है। छिड़काव के 1-2 दिन पहले ही आशा ग्रामीणों को सूचित कर देती हैं। छिड़काव का विरोध करने वालों को समझाया भी जाता है।

    सीएमओ ने बताया कि कालाजार उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मरीजों को त्वरित जांच व उपचार देने प्रभावित गांवों में छिड़काव और निरोधात्मक कार्य के लिए मलेरिया विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। कार्ययोजना बनाकर पहले चरण का छिड़काव हो रहा है। छिड़काव अब जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।

छिड़काव से कम हुआ कालाजार का प्रभाव 

सीएमओ ने बताया कि आईआरएस छिड़काव से कालाजार का प्रभाव अब कम होने लगा है। वर्ष 2022 में जहां नौ ब्लाॅक, 60 ग्राम पंचायत व 2.62 लाख की आबादी प्रभावित थी, वहीं वर्ष 2023 में आठ ब्लाॅक, 46 ग्राम पंचायत और दो लाख की आबादी प्रभावित हुई है। वर्ष 2022 में जहां 41520 घरों में छिड़काव कराया गया था, वहीं वर्ष 2023 में 33000 घरों में छिड़काव का लक्ष्य है।

कालाजार और चमड़ी कालाजार की वर्षवार स्थिति 

वर्ष-कालाजार–चमड़ी कालाजार 
2018—-46—–31
2019—-32—-17
2020—-16—-12
2021—-15—-26
2022—-7——13

2023—-3——3

दस कमरे में कराया छिड़काव:

ग्राम पंचायत बिहार बुजुर्ग के कटहरी बाग टोले की निवासीनी धर्मावती देवी( 45) ने बताया कि छिड़काव सुपरवाइजर उमेश यादव ने एक दिन पहले बताया कि कालाजार से बचाव के लिए घर में छिड़काव होगा। घर में रखा सामान या तो बाहर निकाल दिजिए या ठीक से ढक दिजिए। छिड़काव टीम आई तो उनके मकान के सभी दस कमरों में छिड़काव किया। यह भी बताया कि यह छिड़काव साल में दो बार किया जाता है।

error: Content is protected !!