बुद्धिहीन बच्चे क्यों पैदा होते हैं, बाबा उमाकान्त जी ने बताया कारण और उपाय

आगे ठगी बहुत बढ़ेगी, ठगों से सावधान रहना –

उज्जैन (म.प्र.)
लोक और परलोक दोनों बनाने वाले, जीवन में जान-अनजान में बनने वाले गलतियों जिनकी भारी कीमत लम्बे समय तक चुकानी पड़ती है उन सब से पहले ही सतर्क करने वाले, बचने का उपाय समय रहते बताने वाले, एक का दस गुना छोड़ो, श्रद्धा भाव भक्ति के अनुसार भरपूर दया कर कई कई गुना देने वाले, हर तरह से समरथ हैं लेकिन काल के देश में मर्यादा में रह कर भी सब काम बना देने वाले, इस समय के महापुरुष, पूरे समरथ सन्त सतगुरु, परम दयालु, त्रिकालदर्शी, दुःखहर्ता, लोकतंत्र सेनानी, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 9 मार्च 2020 सांय उज्जैन आश्रम में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि एक ही मां-बाप के दो बेटा। कहते हैं एक बड़ा बुद्धिमान है और दूसरे का दिमाग ही काम नहीं करता है, बुद्धिहीन है। कारण? जो मातायें सुमिरन ध्यान भजन करती रहती हैं, सत्यवादी, सेवा भावी होती हैं, परोपकार की इच्छा भावना रहती है, करती है, उनके बच्चे अच्छे, नेक और बुद्धिमान पैदा होते हैं। समय परिस्थिति के अनुसार इन चीजों की जब कमी हो जाती है, उनके विचार भावनाएं बदल जाती है तो उसी कोख में पलने वाला बेटा बुद्धिहीन पैदा हो जाता है। इसीलिए बराबर ध्यान भजन करते और कराते रहना चाहिए।

धन की सेवा कब से देने लग गए

महाराज जी ने 21 फरवरी 2020 प्रातः लखनऊ में बताया कि सेवा करो। सेवा का विधान बना दिया गया है। तन की सेवा का बड़ा लाभ मिलता है क्योंकि तन से पाप ज्यादा होता है और शरीर से आप सेवा नहीं करना चाहते हो। कहते हैं जो (धन की) सेवा कहो (जरुरत हो), वह हम दे देंगे, जो सेवा लगाओगे हम दे देंगे। अब (ये धन की सेवा) कब देने लग गए? जब एक का दस गुना गुरु महाराज ने दिया तब देने लग गए। बहुत से लोग पैसे इसलिए खर्च करते हैं, देते हैं कि बढ़ेगा। देना बंद कर देंगे तो रुक जाएगा। लेकिन लक्ष्मी तो बढ़ती है। दस परसेंट का नियम तो कुछ लोगों ने बना लिया कि जो भी इनकम, प्रॉफिट होगा, दस परसेंट उसका संगत में खर्च करेंगे। अच्छी जगह पर लगाने पर लक्ष्मी बढती है। लेकिन जब रात को घर लौट करके आते हैं तब ऐसे गिर जाते हैं, अरे पप्पू अरे गप्पु अरे आ, चल सिर दबा, पैर दबा, खाने के बाद हजम करने के लिए तुरंत थाली में गोली चाहिए। तन से ही तो धन कमाया। कैसे कमाया? झूठ बोलकर, हाथ से गलत लिख पढ़ करके, मिलावट करके। तो समझो तन से ही तो पाप किया। तभी तो धन आया। तन की सेवा तो नहीं कर पाते हो तो कहां से भजन में मन लगेगा? इसलिए तन मन धन की सेवा का विधान बनाया गया है।

चतुर चंट चालक ठग कैसे होते हैं

लालच में लोग ठगे जा रहे हैं। क्रीम बेन के चतुर चंट चालाक, लोगों को ठग ले रहे हैं। कैसे चतुर हो रहे हैं? दो आदमी बात करते हुए जा रहे थे। देखा एक तालाब है। शाम का समय था। तो पहले लैट्रिन तो रहती नहीं थी। तो बोले टट्टी मैदान यहीं हो लिया जाए। फिर आगे दूसरे गांव में जाया जाए। तो एक गया। टट्टी किया, तालाब में गया तो पानी तो उसमें था ही नहीं। धोवे क्या? लौट करके उधर से आया। तब तक दूसरा जा रहा था तो पूछा (तालाब में) पानी है? बोला पानी था लेकिन मेरे ही भर को था। तो दूसरा और भी चालक निकला। वह तो फट से धोती पीछे लगा लिया, बोला इसलिए तो हमने टट्टी ही नहीं किया। ऐसे होते हैं चंट चालाक। तो वह देखते रहते हैं कि इसको (किस चीज का) लालच है। नौकरी लगवा देंगे, प्रमोशन करवा देंगे, एक का चार गुना करवा देंगे, दे दो पैसा, बड़ी आमदनी है, आठ गुना, दस गुना फायदा होता है, ये सामान जमीन मकान खरीद लो, इतना पैसा मिल जाएगा। और अपने आदमियों से उसका दाम लगवा देते हैं। और आप सीधे साधे भोले वाले आदमी पैसा दे देते हो। फिर एक पैसा वापस नहीं आता है। लालच देता है लड़के की कलेक्टर कमिश्नर की नौकरी लगवा देगा, सरकारी नौकरी में चला जाएगा तो आप जेवर बेचकर के दे देते हैं और कागज का इंतजार करते रहते हो। बस कहता रहता है, आने वाला है, आने वाला है। कलेक्टर कमिश्नर बनने के चक्कर में क्लर्क की भी नौकरी नहीं कर पाता, वह भी चली जाती है। तो ऐसा काम मत करो। लालच आगे करोगे तो ठगे जाओगे। ठगी बहुत बढ़ रही है। देखो प्रेमियों ठगों से होशियार रहना।

60% झूठ घटा देता हूँ

महाराज जी ने 2 सितंबर 2021 प्रातः जोधपुर आश्रम में बताया कि कहते हैं झूठ पाप होता है लेकिन किसी की जान जा रही हो और झूठ बोल दो, जान बचा लो तो वह पाप क्षम्य हो जाता है। ऐसे ही कुछ झूठ ऐसे होते हैं जो गृहस्थ आश्रम में क्षम्य हो जाते हैं। लेकिन एकदम झूठे लेना, झूठे देना, झूठे भोजन, झूठ चबैना, ये अगर बना लिया जाये तो फिर आदमी का अस्तित्व खत्म हो जाता है। कुछ लोग अपनी संगत में भी हैं। उनकी झूठ बोलने की आदत बन गई है। तो वह जब कोई बात बताते हैं तो उनकी बात में से मैं 60 परसैन्ट घटा देता हूं कि यह 60 परसेंट झूठ है और 40 परसेंट सत्य हो सकता है।

error: Content is protected !!