केन घाट पर प्रकृति बचाओ अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा सभी को दिलाई गई शपथ

प्रभंजन कुमार ब्यूरो चीफ

बांदा 05 जून 2023

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर बांदा के केन नदी आरती स्थल पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल तथा बांदा प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल की मुख्य रूप से उपस्थिति रही।


इस दौरान कार्यक्रम में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का भव्य स्वागत किया गया तथा केन घाट पर केन नदी की आरती का भव्य आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगो को प्रकृति बचाओ अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषो समेत बच्चो ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
आरती कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा नौका विहार भी किया गया तथा घाट के चारो तरफ देखते हुए निरीक्षण कार्य भी किया गया। कार्यक्रम के पश्चात केन जल में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रवाहित किए गए एवं केन मां से आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
तत्पश्चात बांदा के खपटिहा ग्राम के बहुत ही मशहूर कलाकार छोटकु और बड़कू के गायन व नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको देखकर सभी लोगो उत्साहित हुए तथा सभी ने उनकी कलाकारी को देखते हुए प्रशंसा की। कार्यक्रम का आयोजन जिला गंगा समिति तथा विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के द्वारा सुचारू रूप से आयोजित किया
गया। निरंतर इस कार्यक्रम को कई वर्षों से लगातार मंगलवार के दिन महा आरती का आयोजन होता चला आ रहा है इस कार्यक्रम की सराहना जिलाधिकारी के द्वारा किया गया इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!