जनपद बांदा के कलेक्ट्रेट सभागार में 48 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए

प्रभंजन कुमार ब्यूरो चीफ

बांदा, 09 जून, 2023-
आज मुख्यमंत्री उ0प्र्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा लखनऊ के लोकभवन में लगभग 7182 एएनएम कार्यकत्रियों के नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, उसी क्रम में जनपद बांदा के कलेक्टेªट सभागार में उ0प्र0 अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा 48 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को सांसद चित्रकूट-बांदा आर0के0सिंह पटेल, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा आर0पी0सिंह, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, जिलाध्यक्ष डाॅ संजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू गुप्ता के करकमलों द्वारा उपरोक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया,

जिसमें स्नेहलता, ज्योति पटेल, कु0प्राची तिवारी, सरिता देवी, सुमन देवी, मंजरी मिश्रा, आशा देवी, कु0पिंकी यादव, आरती देवी, पूनम देवी, सानिया, संजना, शक्ति श्रीवास्तव, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, संगीता तिवारी, रोेशनी देवी, सुनीता रानी, माया देवी, वंदना देवी, नीतू देवी पटेल, रंजना पाठक, राधा गुप्ता, कु0 प्रार्थना देवी, कु0 रूचि साहू, आरती निगम, सरस्वती देवी, अनीता गुप्ता, कल्पना गुप्ता, नीतू देवी, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, शीतला वर्मा, रेखा देवी, रानी देवी, आशा देवी, अंकिता धुरिया, राम देवी, भूसरा बानो, कु0 नीता, रमा देवी, कु0 गीता शर्मा सहित इत्यादि को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।
सांसद चित्रकूट-बांदा आर0के0सिंह पटेल ने कहा कि आज जनपद बांदा में जिलाधिकारी बांदा के कुशल नेतृत्व में 48 नवनियुक्त एएनएम बहनों को यह नयी जिम्मेदारी दी गयी है, जिसका निर्वहन वे आत्मनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सेवाभाव से करें। उन्होंने कहा कि हमारी वर्तमान उ0प्र0 सरकार के छः वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और भारत सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार का यह ऐतिहासिक कार्यकाल है, जिसमें बडी पारिदर्शिता के साथ जीरो टाॅलरेन्स नीति के तहत नौकरियां प्रदान की गयी हैं और लगातार की जा रही हैं। पहले की सरकारों में पारिदर्शिता नही थी। आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी ने अंतिम पंक्ति पर खडे व्यक्ति का उदय करने के लिए दृढ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आज जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान करनेे के लिए कृतसंकल्पित हैं और पूरेे 75 जनपदों में बनाये जा रहे एक-एक मेडिकल काॅलेज वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल काॅलेज पर कार्य कर रही है। हमारे उ0प्र0 एवं भारत सरकार के दोनो मुखिया प्रदेश एवं देश को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त एएनएम बहनों से आहवाहन किया कि इस नयी जिम्मेदारी के साथ आगे बढें तथा समाज की गाॅव को स्वस्थ्य बनाने में अपना अहम योगदान दें और गाॅव में जो हमारी माता-बहनें अशिक्षित हैं उन्हें जागरूक करें, जिससे वे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या को झार-फूंक में न पडकर डाॅक्टर को दिखायें।


आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा आर0पी0सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्त एएनएम अपनी नयी जिम्मेदारियोें के साथ कर्तव्य पथ पर चलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुुविधायें प्रदान करने में अपना अहम योगदान दें और आप लोग अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली समझें कि करोड़ों लोंगो के बीच से निकलकर आप लोंगो को यह उत्तरदायित्वों को निर्वहन करने के लिए यह जिम्मेदारी मिली है, जिसे बडी निष्ठा व लगनपूर्वक निभायें, जिससे लोंगो के मन में विश्वास पैदा हो सकेे क्योंकि जब तक लोंगो को नौकरी नही मिलती जब तक वह बडी-बडी बातें करते हैं और जब जाॅब मिल गयी तो अपने कर्तव्य भूलकर अन्य कार्यों में लग जाते हैं। इसीलिए हम लोगों को यह याद रखना है कि जिस उद्देश्य से हम लोंगो को यह जिम्मेदारी दी गयी है, उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। आप लोग सेवा की महत्वपूर्ण कडी हैं। उन्होंने मदर टेरेसा के कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्र्रेरित किया। उन्होंने श्रीमद्् भागवत गीता का सार बतातेे हुए कहा कि हमारे किये गये कर्मों का फल हमें यहीं प्राप्त होगा। इसलिए हम सभी को सेवा भाव के रूप में कार्य करना चाहिए। उन्होंने उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।


अंत में कार्यक्रम समापन के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और नवनियुक्त एएनएम को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर निदेेशक स्वास्थ्य, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, श्री राज कुमार राज सहित सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅक्टर अर्चना भारती के द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!