पूर्व सांसद रहे हरिवंश सहाय की मनायी गई प्रथम पुण्यतिथी

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया

देवरिया सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रहे हरिवंश सहाय की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव कुकुर घाटी टोला बिशंभरपुर में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा की स्वर्गीय सहाय सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किए। उन्होंने समाजवादी विचारधारा से अपनी राजनीति शुरू किए और उसी विचारधारा में उन्होंने अंतिम सांस ली।

क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने स्वर्गीय सहाय समाज के अंतिम व्यक्ति की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ते रहते थे। उनकी पहचान एक संघर्षशील एवं जुझारू नेता के रूप में थी। बरहज के विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि भाटपार विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक एवं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से एक बार सांसद रहे स्वर्गीय सहाय पूर्वांचल में राजनीति के चाणक्य माने जाते थे। सदस्य विधान परिषद डॉ रतन पाल सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सहाय किसानों नौजवानों एवं असहायों के रहनुमा थे। हथुआ के विधायक राजेश सि ने कहा कि स्वर्गीय सहाय राजनीत में सुचिता एवं पारदर्शिता के सशक्त हस्ताक्षर एवं पक्ष के पहाड़ थे।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर स्वर्गीय सहाय आमजन की आवाज बंद करके उभरे जिसका परिणाम हुआ की जनता ने उन्हें सिर आंखों पर बैठाने का काम किया। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सहाय दबे, कुचले, शोषित, पीड़ित, प्रताड़ित एवं उपेक्षित लोगों की लड़ाई लड़ने वाले अग्रिम पंक्ति के नेता थे। भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व सांसद स्वर्गीय सहाय के बड़े पुत्र डॉ अशोक कुमार सिंह एवं उनके पुत्र शासकीय अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट अंतरिक्ष सिंह अतिथियों के स्वागत में लगे रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह चौहान, स्वामीनाथ यादव, इंद्रदेव माझी, गोरख पासवान, डॉ भानू प्रताप सिंह, रणविजय चंद, रविंद्र जायसवाल, मूसा रजा लारी, श्रीराम यादव, छोटू राम, अजय कुमार दुबे, राजकुमार शाही, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, पवन कुमार राय, सुरेश तिवारी, विजय बहादुर चौरसिया, जनक कुशवाहा, गुड्डू सहाय, संजय कुशवाहा, अनिल शाही, अजय पांडेय, संजय सिंह सैंथवार, राघवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा सहित भारी संख्या में विभिन्न दलों के नेता कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

error: Content is protected !!