बाबा उमाकान्त जी के सानिध्य में लखनऊ के साधुओं, बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों का सम्मान

सर्व धर्म प्रमुखों से महाराज जी का आह्वान- जनकल्याण के मुद्दों पर सबके विचार और मत हो जाये एक समान

लखनऊ (उ.प्र.) बाबा जयगुरुदेव संगत उप्र द्वारा लखनऊ के शहीदपथ पर आयोजित दो दिवसीय सतसंग व नामदान के आध्यात्मिक समागम में बाबा उमाकान्त जी के सतसंग सुनने एवं दर्शन लाभ के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन महाराज जी ने भक्तों को दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि समय की कीमत होती है। जो वक़्त की कीमत नहीं लगाता, वो बाद में परेशान होता है। इसलिए कहा गया है कि वक़्त के डॉक्टर, वक्त के मास्टर और वक्त के गुरु की ज़रूरत होती है। वक़्त के गुरु ही उस समय का नाम बताते हैं, जैसे इस समय पर जयगुरुदेव नाम है। जैसे पहले राम नाम, कृष्ण नाम, वाहे गुरु आदि ये सब उनके समय के नाम हुए। ऐसे ही इस वक्त का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव है जो तकलीफ़ और मुसीबत में मददगार है।

धर्म प्रमुख लोग राम, कृष्ण, नानकदेव जी व अन्य महापुरुषों के उपदेशों को सुनाकर ख़त्म करें समाज से चरित्रहीनता

बाबा जयगुरुदेव संगत द्वारा आयोजित साधु समाज के सम्मान समारोह में लखनऊ के अनेक धर्म प्रमुख शामिल हुए। जिसमे विशेष रूप से अंतराष्ट्रीय महामंडलेश्वर बाबा महादेव श्री कृष्ण जन्म भूमि, सिक्ख समाज से ज्ञानी गुरुदेव सिंह जी, डॉ राजेन्द्र योगी समेत अनेक महानुभाव शामिल हुए। सभी धर्म प्रमुखों को संबोधित करते हुए बाबा उमाकान्त जी ने बताया कि उस परमात्मा ने केवल मनुष्य, मानव धर्म बनाया जिसमें सत्य, अहिंसा, सेवा और परोपकार है। ये जातिवाद, क्षेत्रवाद, एरियावाद आदि ये सब मनुष्य ने बनाया है। शरीर की मुक्ति श्मशान में हो जाती है लेकिन आत्मा की मुक्ति तब होगी जब ये जहाँ से आई है, वहाँ (अपने असली घर- जयगुरुदेव धाम) पहुँचा दिया जाए।

सब धर्मों का एक ज्ञान, सद्चरित्र और शुद्ध खानपान

महाराज जी अपने संदेश में बताया कि जितने भी सन्त-महात्मा, अवतार, महापुरुष आये, सबने यही कहा कि खानपान और चरित्र को शुध्द रखो। लेकिन आज लोग धर्म से दूर हो गए हैं, प्रकृति के प्रतिकूल काम कर रहे है इसलिए वो मनुष्य को सज़ा दे रही है। अतः अब एक विशेष अभियान चलाने की ज़रूरत है। अच्छे काम के लिए सब लोगों को मिलकर काम करने की ज़रूरत है। राम, कृष्ण, नानक जी आदि के उपदेशों को सुनाया जाए, जिससे चरित्रहीनता ख़त्म हो।

पत्रकारों का विशेष सम्मान

कार्यक्रम में आयोजित पत्रकार बंधुओं के सम्मान समारोह में बाबा जयगुरुदेव संगत द्वारा सभी का सम्मान रजत पदक पहना कर किया गया। महाराज जी ने समस्त पत्रकार समाज से अपील करी कि आप जनकल्याण, आत्मकल्याण और देश कल्याण के लिए लोगों में जनजागरण करें। मांसाहार, शराब और नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए उनका मार्गदर्शन करें और स्वयं भी इन बुद्धिनाशक तत्वों से दूर रहे। समस्त पत्रकार समाज द्वारा बाबा उमाकान्त जी के देश और दुनियां में चलाए जा रहे शाकाहार, सदाचार और नशामुक्ति अभियान की सराहना कर उनके मिशन में सहयोग देने की बात कही गई।

भारत का सबसे बड़ा लोकतंत्र सेनानी सम्मान

इस दो दिवसीय आध्यात्मिक मानव कुंभ में भारत के सबसे बड़े लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंदियों) का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोकतंत्र सेनानी शिरकत करेंगे।

error: Content is protected !!