चार पहिया वाहन, 1.5 लाख रुपये नगद के साथ धोखाधड़ी के मुकदमें में अभियुक्त को कप्तानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

धनजय पाण्डेय यूपी फाइट टाइम्स

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 243/2023 धारा 420/406/504/506/411 भा.द.वि. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गुलाम मुस्तफा शेख पुत्र स्व0 मुबारक शेख निवासी शीतलापुर थाना घुघुली जिला महाराजगंज उ0प्र0 हा0मु0 शास्त्रीनगर थाना कोतवाली महाराजगंज जिला महाराजगंज उ0प्र0 को गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 1 लाख 50 हजार रूपये व एक अदद वैगनार कार बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।गिरफ्तार करने थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह उ0नि0 सूर्यभान यादव कांस्टेबल रितेश यादव सचिन कौरव राजहंस यादव दुर्गविजय सिंह थाना कप्तानगंज

error: Content is protected !!