भाजपा को मिली प्रचण्ड बहुमत के उपलक्ष्य में सम्मलेन का आयोजन किया गया

युपी फाइट टाइम्स

भाजपा को मिली प्रचण्ड बहुमत के उपलक्ष्य में सम्मलेन का आयोजन किया गया

रामकिशोर यादव लखनऊ ब्यूरो चीफ

लखनऊ 29 मार्च 2022, भाजपा के अनुशांगिक संगठन -भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का लखनऊ में कार्यकर्त्ता सम्मलेन हुआ, भाजपा को मिली प्रचण्ड बहुमत के उपलक्ष्य में एक सम्मलेन का आयोजन लखनऊ में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्रीमान सर्वेश पाठक जी का आगमन हुआ। सम्मलेन का नेतृत्व माननीय प्रदेश संरक्षक श्री प्रमोद सिंह परिहार जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंकुर सिंह जी, प्रदेश महामंत्री श्री मनीष मिश्र जी, प्रदेश मंत्री श्री रंजीत कुमार वर्मा जी एवं प्रदेश मंत्री श्री प्रदीप कुमार सिंह जी नें किया। जिसमें संगठन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान त्रिभुवन धुरिया जी के मार्गदर्शन में माननीय राष्ट्रीय महासचिव-श्रीमान सर्वेश पाठक जी द्वारा नाथ नगरी बरेली के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री योगेन्द्र गंगवार जी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। श्री योगेन्द्र गंगवार ने अपने सम्बोधन में कहा, कि वे सदैव श्रमिकों, कामगारों एवं कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे, वे अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश में ग्राउंड लेविल तक संगठन को बहुत मजबूत करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!