खोड़ारे पुलिस ने मिशन शक्ति का रैली निकाल कर किया शुभारंभ

खोड़ारे पुलिस ने मिशन शक्ति का रैली निकाल कर किया शुभारंभ

(रैली में महिला पुलिस सहित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल की छात्राएं भी रही शामिल)

रिपोर्ट दिलीप भटट गोन्डा।

खोड़ारे/गौराचौकी- गोंन्डा। समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम को लेकर शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ हुआ।अभियान का उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं को जागरूक करना तथा आत्मरक्षा के गुण सिखाना है।थाना खोडारे प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गौराचौकी में फ्लैग मार्च के साथ जागरूकता रैली निकाली।जिसमें महिला पुलिस कर्मियों के साथ स्वयं प्रभारी निरीक्षक के द्वारा रैली के माध्यम से महिलाओं तथा छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें विषम परिस्थितियों में अपने बचाव तथा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं तथा बालिकाओं के साथ बढ़ रहे छेड़छाड़ तथा अपराधियों पर लगाम लगाने तथा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत कराई गई। इस अभियान के तहत क्षेत्र की महिलाओं तथा स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा विषम परिस्थितियों में अपने सम्मान की सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के गुण की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरत पड़ने पर शासन के निर्देश पर प्रशासन के द्वारा दिए जाने वाले सहायता के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के दौरान क्षेत्र के सभी महिलाओं तथा छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181,चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1076, एंबुलेंस सेवा 108,102 आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।मिशन शक्ति अभियान जागरूकता रैली ग्लोरियस पब्लिक स्कूल बभनजोत के छात्राओं के साथ स्कूल प्रांगण से गौराचौकी बाजार तक निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक अपने क्षेत्र की महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षाओं का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता गुप्ता,चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय,हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह,तेज नारायण गुप्ता,पंकज यादव सहित महिला पुलिस,विद्यालय के समस्त स्टॉफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!