आरएसएस पर अनर्गल बयानबाजी करने के बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें मुख्यमंत्री गहलोत : कैलाश चौधरी

आरएसएस पर अनर्गल बयानबाजी करने के बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें मुख्यमंत्री गहलोत : कैलाश चौधरी

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगाया जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ओछी और अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप

दिल्ली-जयपुर/बाड़मेर-जैसलमेर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा तथाकथित रूप से भाजपा और आरएसएस पर देश को बांटने का आरोप लगाने के जवाब में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने एवं जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ओछी और अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बहुसंख्यक हिंदू समाज को नीचा दिखाने पर तुले हुए हैं। इसी कड़ी में करौली में दंगा कराने वाले दंगाई आज भी खुले घूम रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए अपनी जिम्मेदारी से भागने का काम कर रहे हैं।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाई गई निराधार आरोप दुर्भाग्यपूर्ण एवं अस्वीकार्य है। संघ जैसे सामाजिक सांस्कृतिक संगठन पर ऐसे लांछन लगा लगाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया अशोक गहलोत निम्न स्तर की राजनीति का परिचय दे रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक देशभक्त और सेवाभावी सांस्कृतिक संगठन को बदनाम करने का षड़यंत्र कभी सफल नहीं होगा। कृषि राज्य मंत्री ने गहलोत सरकार पर द्वेष और प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक संप्रदाय विशेष को खुश करने के लिए वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। इसके लिए वे लगातार बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावना आहत करने वाले तुगलकी फैसले ले रहे हैं।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का और उसमें जुडें लोगों का इतिहास हमेशा सेवा, समर्पण और संयम का रहा है, उन्हें कांग्रेस जैसी भ्रष्ट पार्टी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। गहलोत सरकार पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए भाजपा और संघ को बदनाम किए जाने का आरोप लगाते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के चलते ऐसा किया जा रहा है। कैलाश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने आजादी के आंदोलन में भी बड़ा योगदान दिया है। उसके बाद समय-समय पर कांग्रेस सरकार की लोकतंत्र विरोधी हरकतों के खिलाफ एक सजग प्रहरी के रूप में अपना कर्तव्य निभाने का काम किया है। वहीं कांग्रेस सरकार एक परिवार की पार्टी है और एक समुदाय विशेष को खुश करने के लिए हमेशा राष्ट्रहित की अनदेखी करने का काम करती है। यह कांग्रेस की बोई हुई विषबेल ही है, जो हर समय राष्ट्रहित के फैसलों में अड़ंगा लगाने का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!