भाजपा कार्यकर्ताओं की विचारधारा आधारित पार्टी : कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

भाजपा कार्यकर्ताओं की विचारधारा आधारित पार्टी : कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गरीबों व पात्रों तक पहुंचाने में करें मदद : विनोद सोनकर

भाजपा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति की बनी पर्याय : अनीता त्रिपाठी

24 घंटे एवं सातों दिन जनता के बीच में रहकर काम करने वाली पार्टी है भाजपा : संतोष पटेल

भाजपा के सभी कार्य कर्ताओं को किया गया सम्मानित जिले के सभागार में मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कौशाम्बी मण्डल तथा जनपद में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

सुल्तानपुर 7 मई।भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं भाजपा के कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिला प्रभारी की उपस्थिति में कांशी राम गेस्ट हाउस पर आयोजित हुई। गेस्ट हाउस में आयोजित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग पर चर्चा की गई। बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग अनिल राजभर, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कौशाम्बी में आयोजित हुए कामकाजी बैठक में की सराहना की।उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की विचारधारा आधारित पार्टी है।भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे एवं सातों दिन जनता के बीच में रहकर काम करती है। उन्होंने पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीबों व पात्रों तक पहुंचाने में मदद करें।भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने मंडल अध्यक्षों को माइक्रो डोनेशन एवं पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों व अभियानों को पूरी शिद्दत व मनोयोग से पूरा करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति की पर्याय बन चुकी है। राष्ट्रीय मंत्री सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर ने मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं आए हुए सभी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों का आभार प्रकट किया। क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र संतोष पटेल जी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की माइक्रो डोनेशन में भाजपा कौशाम्बी शामिल है। बैठक में तय किया गया कि माइक्रो डोनेशन के अंतिम दिन 7 मई को सभी पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मिलकर बड़ी संख्या में समर्थकों व आम लोगों से पार्टी फंड में डोनेट कराएंगे। आज बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय जयसवाल ने किया। इसी कार्यक्रम के साथ साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्म उत्सव भी बड़े धूमधाम से केक काटकर मनाया गया बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डे पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर पूर्व विधायक शीतला पटेल पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता भूपेंद्र सिंह पटेल रमेश पाल पुष्पराज पटेल रमेश पासी प्रेम चंद्र चौधरी पुष्पा जी नितिन पासी ज्योती केसरवानी चन्द्र दत्त शुक्ला जितेन्द्र सोनकर जिला उपाध्यक्ष धर्म राज मौर्य जिला मीडिया प्रभारी गोलू सिंह पटेल दुर्गेश कुमार गुप्ता शीलू पांडे दिनेश पाण्डे लवलेश सिंह सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!