अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना सराय अकिल पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
संवाददाता श्रवण तिवारी
कौशांबी आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा का संदेश देने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुनील सिंह व थाना पुलिस के द्वारा तिरंगा यात्रा बड़े ही उल्लास ,जय हिंद जय भारत व राष्ट्र गीत का गुँजन करते हुए थाना परिसर से निकाली गई।
यह तिरंगा यात्रा चंद्र शेखर आजाद पार्क होते हुए हनुमान मंदिर दशहरा मेला मैदान चावल मंडी भगौती गंज सरकारी अस्पताल होते हुए फकीरा बाद चौराहा तक निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में पुलिस प्रशासन के काफी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई।