नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा मे जनपद की सबसे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई

नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा मे जनपद की सबसे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई

अधिषासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह व थानाध्यक्ष भवानी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया

कौशाम्‍बी …..जब पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष मे अमृत महोत्सव मना रहा हो, देश भग्ती का जज्बा उफान मार रहा हो तो कोई किसी से पीछे नही रहना चाहता हर कोई बढ चढकर हिस्सा लेना चाहता है | इसी का परिणाम है कि जनपद कौशाम्‍बी के नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा कस्बे में श्री दिलीप सिंह इंटर कालेज बाकर गंज गोराजू के छात्र छात्राओ ने एक विशाल तिरंगा यात्रा विशेष अनुशासन व सुरक्षा के बीच निकाल कर एक रिकार्ड कायम कर लिया है | जो जनपद की सबसे बडी तिरंगा यात्रा के रुप मे देखने को मिली | इस यात्रा का आयोजन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह ने किया | रैली की व्यवस्था मे विशेष सहयोग नगर के अधिषासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह का रहा | हजारो की भीड को सभालने व रास्ते मे किसी तरह की रुकावट न आए इसके लिए थानाध्यक्ष भवानी सिंह ने पूरा बंदो बस्त सभाल रखा था | धीरज जायसवाल याता उप निरीक्षक भी यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने मे लगे रहे | कस्बे के ब्यापारियों व ग्रामीणों ने जगह जगह पानी का स्टाल लगाकर तिरंगा यात्रा मे शामिल छात्र छात्राओ व सुरक्षा कर्मियो तथा यात्रा शामिल लोगो को पानी पिलाने मे सहयोग करते रहे | तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि अधिषासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह व भवानी सिंह ने झंडारोहण किया तथा हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ कराया | यात्रा दंगल मैदान से चलकर हनुमान मंदिर चौराहा से गुजरते हुए लाला सिंह के घर के पास तिराहे से होते हुए शिवाला मंदिर ,गुड मंडी से थाना तिराहा और बाजार से दंगल मैदान मे पहुंची जहा लगे प्रमुख झंडे को अधिषासी आधिकारी और थानाध्यक्ष ने ससम्मान उतारा और राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया | प्रधानाचार्य ने सभी आए हुए लोगों का धन्यवाद ज्ञापित और थानाध्यक्ष तथा अधिषासी अधिकारी ने समापन की घोषणा किया |सभी छात्र छात्राओ को आए हुए सुरक्षा कर्मियों और अतिथियों को जलपान कराकर बिदा किया गया | इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा मे गंगा जमुनी तहजीब का नाजारा देखने को मिला | तिरंगा यात्रा के दौरान मुस्लिम परचून के दूकानदार ने टाफी बांटकर लोगो की प्यास बुझान की कोशिश की | तिरंगा यात्रा एक घंटे से अधिक चलकर दंगल मैदान पहुंची था |इस दौरान किसी को कोई परेशानी नही हुई | देश प्रेम का जज्बा वीर रस की छटा हर हाथ मे तिरंगा एक नया उत्साह पैदा कर रहा था | इंटर कालेज के प्रवक्ता आर के सिंह,एम पी सिंह और रमाशंकर बच्चो को मार्ग दर्शन देकर आगे बढा रहे थे | इस ऐतिहासिक रैली शायद कोई नही भूल पाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!