श्रद्धांजलि:पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 78वीं जयंती मनाई, प्रतिमा पर पुष्प किए अर्पित

श्रद्धांजलि:पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 78वीं जयंती मनाई, प्रतिमा पर पुष्प किए अर्पित

धनंजय पाण्डेय

रामकोला कुशीनगर कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 78वीं जयंती शनिवार को रामकोला धर्मस्मधा मंदिर के प्रांगण में मनाई। उपस्थित सदस्यों ने अपनी और से दिवंगत महान आत्मा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। राजीव गांधी विचार विकास मंच कार्यकरणीय प्रदेश अध्यक्ष गौरी शंकर पाण्डे ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में कहा कि वह भारतवर्ष में कंप्यूटर क्रांति के संस्थापक रहे हैं। आज देश में कंप्यूटर देश की शिक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था का अभिन्न अंग बन चुका है। उन्होंने अपनी माता इंदिरा गांधी की तरह आतंकवाद से समझौता ना करके अपने प्राणों को देश की अखंडता व प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए निछावर कर दिया। स्वामीनाथ यादव, जय सिंह, चंदकिरण पांडे, मुन्ना सिंह,श्रीराम यादव,राम सूरज,हीरा, सुभान ली आबिद अली आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!