FATEHPUR- यमुना के बढ़ते जलस्तर का एडिशनल एसपी व एडीएम ने लिया जायजा

यमुना के बढ़ते जलस्तर का एडिशनल एसपी व एडीएम ने लिया जायजा

यूपी फाइट टाइम्स
ठा. अनीष रघुवंशी

फतेहपुर। यमुना नदी का जलस्तर लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है जिससे कई गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है जिसको लेकर उप जिलाधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने एडिशनल एसपी व एडीएम भी किशनपुर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक पिछले तीन-चार दिनों पहले यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा था लेकिन सोमवार की शाम से यमुना नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा जिससे यमुना तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है जिसको लेकर प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है किशनपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित यमुना तटवर्ती इलाकों पर लगातार खागा उप जिलाधिकारी मनीष कुमार पल-पल का जायजा ले रहे हैं वहीं बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दे चुके हैं बृहस्पतिवार को बाढ़ का जायजा लेने एडिशनल एसपी अनुरुद्ध कुमार व एडीएम विनय पाठक मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने किशनपुर घाट पर यमुना नदी के बढते जलस्तर का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली और तहसील प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए वही किशनपुर क्षेत्र में यमुना के बढ़ते जलस्तर से किशनपुर से सटा महावतपुर असहट गांव चारों तरफ से यमुना के बढ़ते जलस्तर से घिर चुका है जहां प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं और अगर कोई भी परिवार यमुना के बढ़ते जलस्तर के चपेट में आता है तो उसके रुकने की व्यवस्था स्कूल में की जाएगी वही यमुना के बढ़ते जलस्तर से किशनपुर के कई वार्ड भी प्रभावित हो रहे जिन परिवारों की सामग्री को देर रात उप जिला अधिकारी व किशनपुर पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया गया है वही बृहस्पतिवार को यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर पर कुछ कमी देखी गई है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद यमुना नदी का पानी घटने लगेगा ।
वही मामले को लेकर उप जिलाधिकारी खागा मनीष कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों पर लगातार तहसील प्रशासन नजर बनाए हुए हैं और बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है देर रात किशनपुर में कुछ परिवारों के घरों में पानी घुसने की संभावना थी जिन लोगों के घरों की सामग्री को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है और लगातार तहसील प्रशासन यमुना के बढ़ते जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!