हेतिमपुर को नगर पंचायत बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ कर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

हेतिमपुर को नगर पंचायत बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ कर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार।

क्षेत्र की सभी सम्मानित जनता ने इस फैसले का किया स्वागत।

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया

देवरिया जनपद के देसही ब्लाक के हेतिमपुर को प्रदेश की योगी सरकार ने नगर पंचायत बनाने की कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दे दी है। पिछले कई सालों से नगर पंचायत बनाएं जाने के लिए पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदेश सरकार में कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही लगातार प्रयासरत थे। कई बार उम्मीद की किरण जगी पर हेतिमपुर का नगर पंचायत बनना परवान नहीं चढ़ सका लेकिन उम्मीद किरण स्थानीय जनता को कृषि मंत्री से अवगत कराते रहे। आज प्रदेश सरकार ने कृषि मंत्री के प्रस्ताव को नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने हेतिमपुर को नगर पंचायत बनाएं जाने को मंजूरी दे दी। बताते चले कि हेतिमपुर देवरिया जिले के अंतिम छोर पर जनपद कुशीनगर से सटा हुआ इलाका है जो कभी ब्रिटिश शासन काल में दूर दराज से व्यापार एवम् खरीदारी करने के लिए व्यापारी आते जाते थे उस समय बाजार में हमेशा रौनक और आसपास के क्षेत्रों से लोग बाजार में आते जाते थे लेकिन धीरे धीरे हेतिमपुर विकास के मामले में पीछे होता गया पहले जैसे बाजार भी गायब हो गई। कभी एतिहासिक रहा हेतिमपुर की उम्मीद पिछले दो बार से योगी सरकार में कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्धारा प्रस्ताव प्रदेश सरकार में भेजा गया था इसके मांग करते रहे हैं जबकि हेतिमपुर में घनी आबादी और क्षेत्रफल के दृष्टि से प्रयाप्त जनसंख्या होने के बाद भी उतना विकास नही हो पाया है जितना होना चाहिए। जबकि यहा पोस्ट ऑफिस, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अस्पताल, मुप्तिधाम,प्राथमिक विद्यालय, मंदिर है जबकि हर विशेष पर्व पर मेला लगता रहा है इससे पहले भी कई बार प्रदेश सरकार द्वारा गठित समिति नगर पंचायत बनाने पर विचार विमर्श करती रही है। आज कैबिनेट मंजूरी मिलने के बाद हेतिमपुर की आम जनता प्रसन्नता,खुशी और पटाखे फोड़ कर तथा एक दूसरो को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रसन्नता व्यक्त करने वाले सम्मानित लोगो में वृजनारायण निषाद, गुड्डू निषाद, चंदकांत गुप्ता ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, नेहरू जायसवाल, अपना दल एस पंचायत मंच देवरिया के जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार,नन्हे सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख , हरिलाल सिंह पूर्व प्रधान, सत्यव्रत गुप्ता, बृजेश जयसवाल, वीरेंद्र यादव, उमेश निषाद, सुनील गिरी, जितेंद्र सिंह, डॉक्टर सवरू, रितेशचंद, धन्यजय त्रिपाठी, रमेश सिंह, ओमप्रकाश कन्नौजिया, राममनोहर विश्वकर्मा , पप्पू तिवारी, गोविंद बरनवाल,दिलीप जायसवाल,अवधेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, राजन कन्नौजिया, सगीर अंसारी, रमेश जायसवाल, महेंद्र शर्मा, जगदीश निषाद, वीरेंद्र भारती, मैना सिंह, अयोध्या गुप्ता,जगदम्बालालश्रीवास्तव, जाकिर हुसैन सहित कई अन्य लोगों ने खुशी जाहिर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!