तिब्बती महिला संघ ने दिल्ली में आयोजित किया अपना 38 वा स्थापना दिवस

तिब्बती महिला संघ ने दिल्ली में आयोजित किया अपना 38 वा स्थापना दिवस

नई दिल्ली। तिब्बती महिला संघ के 38वें स्थापना दिवस पर दिल्ली के मजनूं का टिल्ला में आयोजित प्रोग्राम में पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी भारत तिब्बत समन्वय संघ की
श्री मति नामग्याल सेकी राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रोफेसर बी. आर. कुकरेती राष्ट्रीय मंत्री,राष्ट्रीय महिला विभाग की राष्ट्रीय प्रभारी,प्रोफेसर सुमित्रा कुकरेती, राष्ट्रीय मंत्री,
निर्वासित तिब्बती संसद के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य येशी फुंतसोक,
खुनसांग दोरजी रिनपोछे आध्यात्मिक निदेशक, दिल्ली प्रान्त महिला अध्यक्ष संध्या सिंह, तिब्बती महिला संघ की डोलमा जी, मिगमार ल्हामो, डुंगटोक ल्हामो, आदि लोग मौजूद रहे
आपको बताते चलें कि तिब्बती महिला संघ को सबसे बड़ा और सबसे पुराना महिला संगठन माना जाता है। और यह एसोसिएशन महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्य किये हैं जिससे महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्ज़ा मिल सकें, और समाज मे महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित हो सके तिब्बती महिला संघ के दुनिया भर में 20,000 से अधिक सदस्य हैं और इसमें पूरे भारत और दुनिया भर में 58 क्षेत्रीय अध्याय हैं। तिब्बती महिला संघ द्वारा पुनरुद्धार के लिए हर साल 10 सितंबर को शुभ दिन के रूप में मनाया जाता है। साथ ही आपको बता दें कि भारत तिब्बत समन्वय संघ चीन से कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने के लिए शांति पूर्ण लड़ाई लड़ रहा है जिसमें वह भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा चीन से तिब्बत में स्थित कैलाश मानसरोवर मंदिर को मुक्त कराने के लिए अपील कर चुके हैं आपको बता दें कि भारत तिब्बत समन्वय संघ की दिल्ली प्रान्त महिला अध्यक्ष संध्या सिंह एक धार्मिक और सामाजिक नारी हैं वह अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान करती हैं जिससे की युवा पीढ़ी प्रोत्साहित हो और अपने धर्म की पहचान कर सकें, साथ ही वह सामाजिक कार्य जैसे बच्चियों को सेल्फ डिफेंस, एजुकेशन,पर भी कार्य कर रही हैं जिससे महिला सशक्तिकरण को जोर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!