भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा विधान परिषद सदस्य का जन्मदिन केसर बाग कार्यालय पर बड़े धूमधाम से मनाया गया

युपी फाइट टाइम्स

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा विधान परिषद सदस्य का जन्मदिन केसर बाग कार्यालय पर बड़े धूमधाम से मनाया गया

रामकिशोर यादव लखनऊ ब्यूरो चीफ

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा विधान परिषद सदस्य का जन्मदिन बीजेपी महानगर केसर बाग कार्यालय समेत विभिन्न वार्डो में जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और सामाजिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा जोर शोर से मनाया गया।

महानगर कार्यालय पर दिन भर वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकतार्ओं का बधाई देने का तांता लगा रहा। शुभकामना देने पहुंचे कार्यकतार्ओं में महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुनील यादव व रामअवतार कनौजिया, पूर्व महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उपस्थित सभी में लड्डू वितरण किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, अशोक तिवारी, टिंकू सोनकर, जया शुक्ला, नगर मंत्री अमोद कुमार, कोषाध्यक्ष हेमंत दयाल, कार्यालय मंत्री दीपू शुक्ला व महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी, नगर मंत्री मधुबाला , रूपाली अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में पहुंची महिला कार्यकतार्ओं ने भी शुभकामना प्रदान करते हुए गायत्री मंत्र का जाप करते हुए लंबी उम्र की लिए प्रार्थना की।
मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, अजय सोनी, सत्येंद्र सिंह, विनायक पांडे, शैलेंद्र सिंह डब्बू, सचिन वैश्य ने गणेश प्रतिमा भेंट कर दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।
पार्षद विजय भुर्जी राघव राम तिवारी कुमकुम राजपूत रूपाली गुप्ता संतोष राय ने माता की चुनरी उढा कर राम दरबार चित्र भेंट किया।
युवा मोर्चा महामंत्री अभिषेक गुप्ता और अमित त्रिपाठी ने अपने साथियों के साथ बड़ी माला पहनाई और युवा मोर्चा कार्यकतार्ओं ने जगह-जगह गरीबों व जरूरतमंदों में भजन व फल वितरण किया और लड्डू बांटे।

महानगर मंत्री सरदार लखविंदर सिंह और पार्षद सर्वजीत सिंह के साथ विभिन्न गुरुद्वारा समितियों ने कार्यालय पर मुकेश शर्मा को बधाई दी व गुरुद्वारा में लंबी उम्र के लिए अरदास की गई। अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ शदाब आलम, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपिन सोनकर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणेश वर्मा के साथ मोर्चे की टीमों ने भी कार्यालय पर भेंट कर बधाई शुभकामनाएं दी व अस्पतालों में जाकर मरीजों में फल व बिस्कुट का वितरण किया। व्यापार प्रकोष्ठ से अंशु खरें चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर शाश्वत ने भी पुष्प गुच्छ प्रदान कर महानगर अध्यक्ष की दीघार्यु व उत्तम स्वास्थ्य हेतू प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!