आम आदमी पार्टी ने उठाई सांई पालकी

आम आदमी पार्टी ने उठाई सांई पालकी।

झाँसी। आम आदमी पार्टी ने नारायण धर्मशाला स्थित साईं मंदिर से निकलने वाली सांई बाबा की शोभा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गायदीन कुशवाहा, जिलामहासाचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिला सचिव विक्की खान, जिला सचिव प्रवीण ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य राधे श्रीवास्तव, गरोठा विधानसभा अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने सांई बाबा की प्रतिमा पर तथा अन्य प्रतीकों पर माल्यार्पण किया।

वार्ड 55 के संभावित प्रत्याशी राशिद अंसारी सोनू ने इस अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव साजिद निसार सभासद प्रत्याशी राजेश कुशवाहा, आरिफ, अर्जुन कुशवाहा ने प्रसाद वितरण किया।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने सांई बाबा की पालकी को बारी बारी से कंधे पर उठाया और शोभा यात्रा में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!