निकाय चुनाव में वार्ड अध्यक्ष व प्रभारियों की संस्तुति पर तय होगें उम्मीदवार

अंसार हुसैन की रिपोर्ट

-पूर्व पार्षद आफाक मकरानी बसपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

झांसी:आगामी निकाय चुनाव को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,वार्ड अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक
को संबोधित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड अध्यक्ष और प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर आवेदको को टिकिट दिए जाऐगें।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों के चयन में वार्ड अध्यक्ष और प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कांग्रेस नगर निगम चुनाव में विजय पताका लहरायेगी।

इस मौके पर पूर्व पार्षद आफाक मकरानी अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में  शामिल हुए।

   बैठक को प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव अमर सिंह जांगिड़,अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव तुफैल अहमद, पी सी सी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव,शहर कोषाध्यक्ष भरत राय ने भी संबोधित किया। 

 संचालन शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया ।

 इसके पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश महासचिव राहुल राय , शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता व आशुतोष तिवारी जेल में निरुद्ध  एन एस यू आई के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह से जिला कारागर में जाकर मिले।
error: Content is protected !!