स्वर्गीय किशोरी शरण दांगी (दादा) की पुण्य स्मृति में श्रीमद भागवत कथा आयोजित

अंसार हुसैन की रिपोर्ट

झांसी /स्वर्गीय किशोरी शरण दांगी (दादा) की पुण्य स्मृति में रायसैनिया बाबा मंदिर पहाड़ी बुजुर्ग चिरगांव में विशाल श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक कथा वाचक रमाकांत व्यास जी द्वारा रामचरितमानस का पाठ किया गया।

जिसमें मुख्य यजमान अतर सिंह दांगी,प्रधान, श्रीमती उमा देवी रहे।
इस मौके पर दांगी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह दांगी ने बताया कि रायसैनिया बाबा मंदिर प्रदेश के साथ दिल्ली, बिहार मध्य प्रदेश से श्रद्धालु आते हैं और जो भी सच्चे मन से रायसैनिया बब्बा से मांगते हैं उनकी मनोकामना बब्बा पूर्ण करते हैं।

प्रथम दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में पहुंचकर पुण्य के भागीदारी में शामिल हुए,और कथा का रसपान कर भक्ति में झूम उठे।इस शुभ अवसर पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, वीरू यादव, उमेश यादव, वीर सिंह दांगी (दाऊ) अतर सिंह दांगी, श्रीमती उमा देवी,गुलाब सिंह दांगी निर्मल सिंह दांगी, हर्षित सिंह दांगी, एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!