महात्मा ज्योतिराव फुले का परिनिर्वाण दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी झांसी के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रिपोर्ट अंसार हुसैन

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी के पदाधिकारियों ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले के की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी तथा उसके बाद सभा का आयोजन कर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों गयादीन कुशवाहा महानगर अध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भाग्यलक्ष्मी अय्यर , जिला महासचिव पुत्तु सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ आशीष मिश्रा तथा जिला अध्यक्ष अरशद खान ने विचार व्यक्त करते हुए महात्मा ज्योतिबा राव फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को हुआ,अपने जीवन काल में उन्होंने छुआछूत तथा जातिवाद के उन्मूलन के लिए वृहद स्तर पर कार्य किया तथा सभी धर्मों के वचितों व पिछड़ों के लिए सत्यशोधक समाज नामक संगठन की स्थापना की।
महात्मा फुले ने शोषित तबके की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया जिसकी शुरुआत उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को शिक्षित करने से की फिर अपनी पत्नी के साथ मिल कर शोषित और वंचित समाज की महिलाओं के लिए पहला विद्यालय खोला पर उच्च वर्ग तथा पिछड़ी सोच के लोगों ने उनका विरोध किया जिसके बाद उनके मित्र उस्मान शेख व उनकी बहन फातिमा शेख ने उनको स्कूल चलाने के लिए जगह दी।

महात्मा फुले को विधवाओ के पुनरवास तथा विधवा विवाह के लिए किए गए कार्यों के लिए भी हमेशा याद रखा जाएगा।

28 नवंबर 1890 को उनकी मृत्यु हुई।

इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रांतीय सचिव अर्पित सिंह चौहान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव साजिद निसार, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चौधरी परवेज, पूर्व महानगर अध्यक्ष इरशाद खान, महानगर उपाध्यक्ष अनिल विलियम्स, जिला सचिव विक्की खान, गणेश चुनमुन रायकवार, जिला कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष श्रीवास्तव, राजेश कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आशीष पाल, गणेश कुशवाहा, लाल सिंह कुशवाहा, सोनू पीटर आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!