देसूरी पाली
ललित दवे
देसूरी के सेली माता भील बस्ती में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अधिवक्ता कुलदीप शर्मा ने जरूरतमंदों को कम्बल भेंट की। सामाजिक कार्यकर्ता हजारीमल, चतराराम, दलाराम के साथ स्थानीय लोगों ने कुलदीप शर्मा को साफा पहनाकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि साफा जिम्मेदारी का परिचायक होता है। आप लोगो ने मुझे जो साफा पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसपे खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करूंगा।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। एवं शिक्षा से जुड़ने के लिए आव्हान किया। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल दिया। इस दौरान महेंद्र सिंह चौहान, भेरू सिंह, विक्रम सिंह, मंगलाराम देवासी, दिनेश लूणिया आदि की उपस्थिति रही।