पेज प्रमुख का कार्य चुनाव में महत्वपूर्ण है-रामदास मिश्रा

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया।

देवरिया भाजपा सलेमपुर द्वारा डाकबंगले पर नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत एक कामकाजी बैठक आयोजित की गई।
बैठक को सम्बोधित करते चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र ने कहा कि पेज प्रमुख का कार्य चुनाव में महत्वपूर्ण है।
प्रवासी मतदाता सूची से पेज प्रमुख बना ले।
कार्यकर्ता के दम पर भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है।
बूथ समिति के लोगो को सक्रियता महत्वपूर्ण है।
आगामी 13 दिसम्बर को भाजपा का सम्मेलन होना है।
इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।


चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने कहा कि दायित्वों का निर्वहन सभी को करना होगा।प्रबुद्ध लोगो को अधिक से अधिक जोड़ा जाय।
चुनाव समन्वयक बृजेश धर दूबे ने बताया कि प्रत्येक वार्डो से प्रत्याशी लड़ाना है।
प्रत्येक वार्डो में वार्ड संयोजक,प्रभारी और प्रवासियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
प्रवासियों को पृष्ठ प्रमुख से
संपर्क करना है।
विचार परिवार के बीच समन्वय स्थापित कर चुनाव की तैयारी करना महत्वपूर्ण है।
मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
संचालन अशोक कुमार तिवारी ने किया।
उक्त अवसर पर
त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अशोक पाण्डेय,,जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,शेषनाथ भाई,बृजेश उपाध्याय,ओमप्रकाश यादव,विनय पाण्डेय अजय दूबे वत्स,,बचनदेव गोंड़,विकास रौनियार,अजीत मिश्रा, अवधेश मद्देशिया,त्रिवेणी गुप्ता,छेदी जायसवाल,मनोज सिंह,अनूप मिश्रा,अनिल ठाकुर,उमाकांत मिश्र,अनूप उपाध्याय,राकेश दूबे,विकास चौहान,इन्द्रजित मौर्या,विनय तिवारी,व्यास गोंड़,पिंटू तिवारी,रविराज चौहान,अरविंद तिवारी,सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!