अधिशासी अभियंता प्रखंड बेतवा नहर के तानाशाही पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ करेगा आंदोलन

रिपोर्ट अंसार हुसैन

झांसी,अधिशाषी अभियन्ता प्रखण्ड बेतवा नहर द्वारा तानाशाही कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर लम्बित समस्याओं का निराकरण न करने की स्थिति में दिनांक 14.12.2022 से मण्डल कार्यालय पर आन्दोलनात्मक कार्यवाही के लिए विवश किया
उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ उ.प्र. सरकार द्वारा जारी शासनादेशानुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं का निराकरण हेतु शिष्ट मण्डल उमेश कुमार अधिशाषी अभियन्ता झाँसी प्रखण्ड बेतवा नहर झाँसी से जनपद शाखा इकाई के पत्र दिनांक 28.05.2022 द्वारा प्रेषित समस्याओं के निराकरण हेतु मिला जिसमें उमेश कुमार अधिशाषी अभियन्ता प्रखण्ड़ बेतवा नहर झाँसी द्वारा कहा गया कि ‘‘ऐसे शासनादेशों को मैं नहीं मानता, ऐसे शासनादेश होते रहते हैं एवं मन्दिरों में ताली बलाने से काम नहीं होगा और मैं संगठनो से बात नहीं करता।’’ उ.प्र. सरकार के आदेश है कि कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभागाध्यक्ष समय से करें।
आप जैसे जिले के न्यायप्रिय अधिकारी द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों तक की बैठकें कराकर निस्तारण कराने की कार्यवाही की जा रही है। लेकिन उमेश कुमार अधिशाषी अभियन्ता द्वारा तानाशाही रवैया कर्मचारियों के साथ अपनाया जा रहा है जिससे जिले के कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है और निर्णय लिया गया कि आन्दोलन के पूर्व जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं के निराकरण हेतु अवगत कराया जायेगा।

1ण् शासनादेश सं.-9/2022/सामान्य-145 सैंतालीस-का 2022/2-ई-एम/2009 दिनांक 17.05.2022 कर्मचारियों की समस्याओं हेु संगठनों से वार्ता हेु समस्त विभागों को निर्देशित किया जाय। अधिशाषी अभ्यिन्ता झाँसी प्रखण्ड झाँसी द्वारा प्रेषित पत्र 2805 दिनांक 28.05.2022 सात सूत्रीय मांग पत्र जिसमें कोई कार्यवाही न किया जाना न ही वार्ता का समय दिया जाना।
2ण् शासनादेश सं.- 1651/18-2-12-47(एम.पी.)/10 दिनांक 24’.09.2012 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन वर्दी न दिया जाना वित्त नियंत्रक लखनऊ एक लाख बाहत्तर हजार छः सौ चालीस रूपया दिनांक 23.09.2022 को कार्यालय को आवंटित किया जा चुका है।
3ण् चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जी.पी.एफ. स्लिप न दिया जाना।
4ण् चतुर्थ श्रेणी कार्मचारियों की 10,16,26 का ए.सी.पी. का लाभ न स्वीकृत किया जाना पीड़ित महिला कर्मचारी द्वारा दिनांक 03.01.2022 द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया। खण्डीय कार्यालय से चरित्र पंजिका गायब हो जाना।

5ण् चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की चरित्र पंजिका न लिखी जाना शासनादेशानुसार 15 मई तक लिख लानी चाहिए। चरित्र पंजिका न होने से कर्मचारियों की ए.सी.पी. एवं पदोन्नति समय से नहीं होना। मुख्य अभियन्ता बेतवा सि. वि. झाँसी कार्यालय पत्रांक- 2082/मु.अ.व./ई-1 (7) दिनांक 06.07.2021 अधी. अभि. चतुर्थ 05.07.2021 एक सप्ताह में चरित्र पंजिका पूर्ण करने हेतु लिखा गया था। अधिशाषी अभियन्ता द्वारा यह कह दिया जाना कि ऐसे आदेश शासनादेश होते रहते हैं। समस्त कर्मचारियों की चरित्र पंजिकायें पूर्ण होने का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाये।
6ण् अधिशाषी अभियन्ता झाँसी प्रखण्ड़ झाँसी तानाशाही से कार्यालय अधिष्ठान अनुभाग का कार्य राजस्व अधिष्ठान से कराया जाना। कार्यलय अधिष्ठान अनुभाग से ही चिकित्साप्रतिपूर्ति एक ही पटल से एवं वर्दी आदि का कार्य कार्यालय अधिष्ठान से कराया जाये।
7ण् चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासों में कार्य आवश्यकतानुसार कार्य कराया जाये। मात्र अपने चहेते कर्मचारियों के ही आवासों में कार्य कराया जाता है। सामान्यतः समस्त आवासों मेंसमान र्का कराया जाये एवं श्री उमेश कुमार अधिशाषी अभियन्ता के तानाशाही तानाशाही रवैये से जिले के सभी कर्मचारी परेशान है ऐसी स्थिति में सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और निर्णय लिया गया धरने से पूर्व जिलाधिकारी को अवगत कर दिया जाये। अतः आप जैसे लोकप्रिय जिलाधिकारी से संघ अनुरोध करता है कि कर्मचारियों की छोटी छोटी समस्याओं का निस्तारण करने हेतु उचित कार्यवाही करने की कृपा करेगें। जिससे उ.प्र. सरकार के शासनादेशों का पालन हो सके। संघ आपका सदैव आभारी रहेगा।

error: Content is protected !!