नगर निकाय चुनाव में बूथ संयोजको की भूमिका अहम-अन्तर्यामी सिंह

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया।

देवरिया भाजपा सलेमपुर द्वारा सिचाई विभाग स्थित डाकबंगले पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि इस नगर निकाय चुनाव में बूथ संयोजको की भूमिका अहम है।
उन्होंने कहा कि नवमतदाता सम्पर्क,प्रबुद्ध वर्ग के लोगो का सम्मेलन कराना है।
अनुसूचित वर्ग के लोगो की टोली,सामाजिक सम्पर्क प्रमुख,अल्पसंख्यक सम्पर्क प्रमुख,अनुसूचित जनजाति सम्पर्क प्रमुख बनाकर घर-घर जनसम्पर्क करना है।
संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत करते हुए सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति की संरचना को सशक्त बनाना है।
निकाय चुनावों की दृष्टि से वार्ड समिति व बूथ समिति का गठन अति शीघ्र पूरा करते हुए सम्पर्क व संवाद के माध्यम से संगठन व सरकार की बात घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया जाए।


चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,रविशंकर मिश्र ,बृजेश धर दुबे ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने किया।
उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय,अमरेश सिंह बबलू,शिवेश पाण्डेय,बृजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव,अभिषेक जायसवाल,संजय दूबे, अमरेश सिंह बबलू,इंदरजीत मौर्य,शेषनाथ भाई सम्पूर्णानन्द गुप्ता,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,विनय पाण्डेय,अजय दूबे वत्स,अशोक तिवारी गौरीशंकर गुप्ता, बचनदेव गोंड़,पुनीत पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!