निपुण भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने पर की गई चर्चा

सतीश गोयल की रिपोर्ट

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं खंड शिक्षा अधिकारी सरसवा की अध्यक्षता में एवं पाचो एआरपी सरसवा की उपस्थिति में सरसवा के संकुल शिक्षक संकुलो की 03 :00 बजे से TIME N MOTION के आधार पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर स्पष्ट आदेश अनुपालन हेतु दिए गए।


कायाकल्प के 19 पैरामीटर की समीक्षा।
निपुण भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक सहभागी के साथ निपुण भारत लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु चर्चा एवं सहभागिता सुनिश्चित करना।
प्रत्येक विद्यालय में गणित एवं भाषा की संदर्शिकाओं के माध्यम से अध्यापन सुनिश्चित करना।


प्रत्येक विद्यालय में पुस्तकालय एवं रीडिंग कॉर्नर नियमित प्रयोग की अवस्था में हो।
प्रतिदिन प्रत्येक अध्यापक द्वारा दीक्षा एप का प्रयोग अध्यापन में अनिवार्यतः 100% किया जाए।
आदेश पंजिका नियमित रूप से अपडेट हो।
प्रत्येक कक्षा में टाइम टेबल A4 साइज पेपर में एवं बड़े चार्ट पेपर में किसी ऐसे स्थान पर लगा हो जहां से सामूहिक रूप से देखा जा सके।
अधिकांश विद्यालयों में घंटी का प्रयोग शुरु हो गया किंतु जहां पर नहीं हुआ है तत्काल शुरू किया जाए।
निपुण भारत लक्ष्य विद्यालय के प्रत्येक स्टाफ को कंठस्थ हो।
निपुण लक्ष्य एप्प के माध्यम से सभी बच्चो का मूल्यांकन करना।


प्रत्येक शिक्षक संकुल द्वारा अपने विद्यालय को निपुण बनाने हेतु कार्ययोजना का निर्माण करना।
आधार वेरिफिकेशन में हमारा जनपद आठवें स्थान पर है जिसमें और शीघ्रता करके इसे 100% करना है।
प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन सामूहिक रूप से कोई एक गतिविधि कराई जाए एवं उसका वीडियो बनाकर सुरक्षित किया जाए एवं अपने अपने संकुल ग्रुपों में शेयर किया जाए।


हमारे अध्यापक बोर्ड” को प्रत्येक विद्यालय मे जल्द से जल्द लगाया जाये।
ᴅɪᴋꜱʜᴀ ᴀᴩᴩ मे गतिमान प्रशिक्षण की प्रगति पर चर्चा।
प्रत्येक् विद्यालय द्वारा सप्ताह मे एक ᴛʟᴍ का निर्माण करने की योजना।
बेसलाइन सर्वे की प्रगति
निपुण लक्ष्य एप्प के माध्यम से स्पॉट एस्सेसेमेंट
UDISE+ भरने की प्रगति।

error: Content is protected !!