दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे कैलाश चौधरी, जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से आमजन से करेंगे संवाद

सतीश गोयल की रिपोर्ट

दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र में प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शनिवार को सिणधरी एवं रविवार को गुडामालानी में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में रहेंगे उपस्थित

सिणधरी-गुडामालानी/बालोतरा-बाड़मेर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे। संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी शुक्रवार शाम को दिल्ली से रवाना होंगे और शनिवार सुबह बालोतरा पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सिवाना विधानसभा की भाजपा जन आक्रोश यात्रा के तहत दोपहर 1:00 बजे खेतलाजी मंदिर, सिणधरी में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे।

रविवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी गुडामालानी विधानसभा में आयोजित भाजपा जन आक्रोश यात्रा के तहत दोपहर 1:30 बजे गुडामालानी कस्बे में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं भ्रष्टाचार को लेकर आमजन से संवाद करने के साथ ही मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। जनाक्रोश यात्रा के दौरान स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ में रहेंगे।

error: Content is protected !!