जयगुरुदेव नाम ध्वनि के बारे में सबको बताओ, करो व्यापक प्रचार, गाड़ी में अपना तेल पानी डालोगे उससे भी कटेंगे कर्म

कहीं भी मुसीबत में पड़ जाओ, आंधी तूफान या अन्य तकलीफ हो, जयगुरुदेव नाम बोलोगे तो मदद होगी

करने वाले बता रहे बहुत फायदा हो रहा, बिगड़ते लड़के-लड़की सुधर रहे, रुपया दिख रहा, बिमारीयां, झगड़े खत्म हो रहे

सभी जीवों के परम पिता सतपुरुष के इस धरती पर साक्षात अवतार, जिनमें उनकी पूरी पावर समाई हुई है, सभी जीवों को अपना मानने वाले, सबकी भलाई के लिए समय रहते आने वाली भयंकर तकलीफों का आसान से आसान व्यवहारिक उपाय बताने वाले, और उस उपाय में भी थोड़ा सा भी कोई कुछ कर दे, गुरु आदेश को मान ले तो अपनी भरपूर दया लुटाते हुए मेहनत की तुलना में कई गुना ज्यादा परिणाम देकर बाहरी और आंतरिक सुख देने वाले, दुःखहर्ता, परम दयालु, त्रिकालदर्शी, परम पूज्य परम सन्त उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 8 दिसम्बर 2022 को बावल आश्रम, रेवाड़ी (हरियाणा) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि जो (धरती पर) काम करने के लिए आते हैं, धर्म की स्थापना के लिए, दुराचारियों के संहार के लिए आते हैं वो नाम को जगाते, उसमें ताकत भरते हैं। उससे लोगों को विश्वास होता है तो उनका काम उस नाम से हो जाता है। जैसे राम नाम में शक्ति थी, जैसे कृष्ण नाम में शक्ति थी। जिसने जहां भी नाम को पुकारा वहीं पर मदद मिली।

जैसे द्वापर में जगाये हुए कृष्ण नाम को बोलने पर द्रोपदी की लाज बची ऐसे ही जयगुरुदेव नाम बोलने पर होगी रक्षा

इसी तरह से नाम में शक्ति रहती है। अवतारी शक्तियों ने भी नाम को जगाया और सन्तों ने भी नाम को जगाया। जैसे कबीर साहब ने सतसाहब, नानक जी ने वाहेगुरु नाम जगाया। जब अंतर में गुरु का जलवा देखे तो चिल्ला पड़े वाह रे मेरे गुरु, वाहेगुरु वाहेगुरु। शिवदयाल महाराज ने राधास्वामी नाम जगाया। ऐसे ही हमारे गुरु महाराज, जिनकी तस्वीर लगी हुई है, जिनके मंदिर बनने का शिलान्यास यहां बावल में कर दिया गया है, इन्होंने जयगुरुदेव नाम को जगाया। अब वो तो दुनिया से अपने धाम चले गए लेकिन जयगुरुदेव नाम में आज भी शक्ति है। खूब अजमाया लोगों ने। आप भी आजमाइश कर सकते हो। कहीं भी मुसीबत में पड़ जाओ, आंधी-तूफान में, तकलीफ में कहीं भी पड़ जाओ, जयगुरुदेव नाम बोलोगे, एक बार परीक्षा के तौर पर बोलोगे तो आपकी मदद होगी।

एक घंटा सुबह शाम जयगुरुदेव नाम ध्वनि बोलोगे तो तकलीफें जाती हुई दिखाई पड़ेंगी

अब लोगों को तकलीफें बहुत हैं। घर-घर बीमारी लड़ाई-झगड़ा टेंशन, रुपया-पैसा बहुत कमाते हैं बरकत नहीं होती, परेशानियां बनी हुई है तो यह परेशानी दूर होंगी। और इक्का-दुक्का कोई जिसके यहाँ परेशानी बहुत कम हो तो आगे परेशानी आवे ही नहीं, उसके लिए आपको बता देता हूं, आप जयगुरुदेव नाम की ध्वनि सुबह-शाम एक घंटा पूरे परिवार को इकट्ठा करके बोलो और बुलवाओगे तो आपकी तकलीफें धीरे-धीरे जाती हुई दिखाई पड़ेंगी और कुछ समय के बाद खत्म हो जाएंगी।

जो लोग लगातर नाम ध्वनि बोल रहे, उनको बीमारियों परेशानियों से मिल गया छुटकारा

इसी (आई हुई लोगों की भीड़) में आपको मिल जाएंगे जो लगातार नाम ध्वनि बोल रहे हैं। बताते हैं कि खूब फायदा हो रहा है। बीमारियां भी निकल रही, लड़ाई-झगड़ा भी अब नहीं के बराबर रह गया, रुपया-पैसा भी दिखाई पड़ रहा है, लड़के-लडकियां बिगड़ रहे थे अब उनको भी अक्ल आ रही है। और भी बहुत बातें बताते हैं। तो आप भी करके देखो। ऐसे बोलना रहेगा-

जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयजय गुरुदेव

इसी तरह से बोलना, लोगों को बुलवाना और इसका प्रचार भी करना है। इसमें आप तन मन धन की सेवा कर सकते हो। लोगों को बताओगे समझाओगे तो वह सेवा आपकी कबूल होगी। तेल पानी अपना गाड़ी में डालोगे, खर्चा करोगे, घर से चलोगे, जैसे भी होगा तो आपके कर्म कटेंगे। सबको बताओ कि बोलना शुरू कर दें। अपने कर्मों के अनुसार कुछ लोगों को फायदा जल्दी दिखेगा और कुछ को देर में दिखेगा। बराबर जयगुरुदेव नाम की ध्वनि होना चाहिए।

error: Content is protected !!