जनपद गोंडा के मसकनवा बाजार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत विधानसभा युवा मोर्चा के संयोजक नीरज पटेल विधानसभा क्षेत्र गौरा के ग्रामसभा रानीजोत व खपरीपारा में बूथवार बैठक करके के परिवारों को मोदीजी का पत्र व मास्क,सैनिटाइजर वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियां ऐतिहासिक हैं। जिसको पार्टी जन जन तक पहुंचा रही है, साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए संसाधन उपलब्ध करा उन्हें जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक ही सरकार ने अपने नाम कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज करा ली हैं जिसको जन जन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा सरकार ने तीन तलाक, धारा 370, नागरिकता संसोधन। अधिनियम एवं राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के गठन जैसे अहम निर्णय लिए हैं। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र नाथ पांडे ,महामंत्री राजन सिंह ,युवा वर्ग के नेता प्रशांत पटेल, सुरेंद्रनाथ तिवारी ,नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, विशाल गुप्ता,पूर्णचंद गुप्ता,राम कुमार गुप्ता,विनोद मोदनवाल ग्रामप्रधान, अंबिका साहू,शोभित तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।