कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और उत्तर प्रदेश प्रभारी मिन्नत रह मानी आज जिले पे कई कार्यक्रम में शामिल हुए।
राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग हंजला उस्मानी के आयोजन में राहुल गांधी के जन्मदिन पे मानवता दिवस के रूप में में किया जिसमें भरवारी नगर पालिका परिषद में गरीबों को भोजन वितरण किया।
पत्रकारों से बात करते हुए मिन्नत रहमानी ने कहा देश एक बेहद कमजोर नेतृत्व के चलते एक बेहद कमजोर दौर से गुजर रहा है, चाइना ने 20 सैनिकों को शहीद कर दिया गया, नेपाल जैसे देश आज हमे आंख दिखा रही है।
साथ ही प्रदेश सरकार पे हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने सेवा कर रहे प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया वह मानवता के खिलाफ है।
राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हंजला उस्मानी ने कहा आज राहुल गांधी जी के जन्मदिन को हम मानवता दिवस के रूप में मनाया और गरीबों को भोजन वितरण किया गया।
जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा जिस तरह से सरकार मनमानी कर रही है इससे तानाशाही चरम पर है।
जिला चेयरमैन तमजीद अहमद ने सभी का स्वागत किया, इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अज़ीम, मुमताज सिद्दीकी, फ़िरदौस आलम, वेद पांडेय, कौशलेष द्विवेदी,सुरेन्द्र शुक्ला, मकसूद कुरैशी, इजहार अब्बास, ज़ुबैर, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे।