देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन ने मनाया कर्पूरी ठाकुर का जयंती

कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में गुदड़ी का लाल एवं जननायक थे – किरण देव यादव

व्यूरो खगड़िया

अलौली खगड़िया। देश बचाओ अभियान के बैनर तले कर्पूरी ठाकुर का जयंती धूमधाम से श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली के परिसर में मनाया गया।
इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा कोटि-कोटि नमन व याद किया गया।


फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में जननायक, गुदड़ी के लाल एवं शोषित दलित पिछड़ा अति पिछड़ा वंचित गरीबों के मसीहा थे। वे महान स्वतंत्रता सेनानी, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षक, सच्चे राजनीतिक थे। वह सादगी सच्चाई ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठ ता के प्रतिमूर्ति वह समाजवादी नेता थे।
कार्यक्रम में विष्णु देव यादव शंकर ठाकुर विपिन ठाकुर उपेंद्र ठाकुर भूल्लू ठाकुर टुनटुन ठाकुर मिंटू ठाकुर प्रकाश ठाकुर संजीव ठाकुर महेंद्र सिंह दानवीर यादव दिनेश शाह आदि ने इनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!