हम सबका अभिमान है हिन्दी, भारत देश की शान है हिन्दी:- अश्वनी जैन

सिरसागंज


सिरसागंज:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यालय पर जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में हिन्दी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।


जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी संघ सरकार की आधिकारिक भाषा होगी क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया।

इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, हज़ारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंद दास आदि साहित्यकारों को साथ लेकर व्योहार राजेन्द्र सिंह ने अथक प्रयास किया। यह निर्णय 14 सितम्बर को लिया गया, इसी दिन हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह का 50 वाँ जन्मदिन था, इस कारण हिन्दी दिवस के लिए इस दिन को श्रेष्ठ माना गया था। हालांकि जब राष्ट्रभाषा के रूप में इसे चुना गया और लागू किया गया तो अ-हिन्दी भाषी राज्य के लोग इसका विरोध करने लगे और अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा। इस कारण हिन्दी में भी अंग्रेजी भाषा का प्रभाव पड़ने लगा।


गोष्ठी में कु संयुक्ता, शिवानी यादव, सोनाली, स्नेहा बघेल, शालिनी, संध्या, तनवी जादौन, संध्या राजपूत, महक, भूमी गुप्ता, संस्कृति जैन,रितिक बघेल, अनुज कुशवाह, अनुराग, अयाज, ब्रजमोहन, कृष्णा, महेन्द्र सिंह, शुभम जैन, मोहन, शिवम कुमार, विकल्प शर्मा, आशीष कुमार, रितिक कुशवाह, मीर खान, हारून, लोकेश यादव, अमन कुमार आदि उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से गोविंद कुमार की रिपोर्ट

error: Content is protected !!