यूपी फाइट टाइम्स
ठा. अनीष सिंह।
किशनपुर- फतेहपुर जनपद मे समाजवादी पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष विपिन यादव लगातार जनपद के कोने कोने में भ्रमण कर युवाओं में जोश भर रहे हैं और 2022 में सपा सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं
जनपद के यमुना तटवर्ती नगर किशनपुर में बुधवार को एक बैठक में सपा जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने किशनपुर के लगभग एक सैकड़ा युवाओं को सपा की सदस्यता दिलाई और किशनपुर नगर के नए नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया और इस बार 2022 में सपा की सरकार बनाने का दावा किया जिसमें फतेहपुर की सभी सीटों पर सपा का कब्जा रहेगा और कहा कि हमारे तिलक में आए तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस क्षेत्र के लिए किशनपुर यमुना पुल का स्वीकृति दी थी जो इस क्षेत्र के विकास की राह खोलेगा जिसे बीजेपी सरकार के 5 साल में भी पूरा नहीं किया गया इस पुल का उद्घाटन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2022 में मुख्यमंत्री बनने के तत्काल बात करेंगे इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष विपिन यादव यादव महासभा के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश यादव किशनपुर के पूर्व चेयरमैन राम हरि सोनकर नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल शालू यादव विकास यादव मो रहमान मो० सलीम मो०परवेज आदि लोग मौजूद रहे