मुंडारा सादरी पालीश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि अभियान जोरों परमुंडारा 4फरवरी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि अभियान मुंडारा में जोरों पर है।इस हेतु आज सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली,सह जिला कार्यवाह मोहनलाल, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत गौरक्षा प्रमुख नरेश बोहरा के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं की टोली ने दुकानदारों से संपर्क कर रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान की जानकारी दी तथा उनसे मुक्त हस्त से समर्पण करने का अनुरोध किया।इस पर स्थानीय दुकानदारों ने सकारात्मक भाव दिखाते हुए रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए समर्पण अपने लिए सौभाग्य बताते हुए समर्पण निधि समर्पित की। उन्होंने अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर जब्बर सिंह, जोगेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता भी इनके साथ रहे। इसी प्रकार निकटवर्ती शिवतलाव में भी मालीने नरेश बोहरा,मोहन लाल, जोगेंद्र सिंह, सुरेश सिंह,हरी सिंह,धीरज सिंह, घनश्याम सिंह के साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि हेतु संपर्क किया।उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए समूचे देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके अनुसांघिक संगठनों के कार्यकर्ता समर्पण निधि हेतु घर घर संपर्क कर रहे हैं।बयूरो रिपोर्ट ललित दवे